Revolt RVX इलेक्ट्रिक बाइक 160 किमी की रेंज के साथ हुई लॉन्च, कीमत 1.24 लाख रुपये

नई Revolt RVX में 5.3 kW की पीक पावर, 160 किमी की IDC रेंज और नया बूस्ट मोड दिया गया है

रिवोल्ट मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये (PM E-DRIVE प्रोत्साहन सहित) रखी गई है। हालांकि, Delhi EV Policy 2026 के तहत दिल्ली के ग्राहक इसे 94,990 रुपये (एक्स-शोरूम) की प्रभावी कीमत पर खरीद सकेंगे। कंपनी का दावा है कि RVX अब तक की उसकी सबसे पावरफुल और सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। यह देशभर में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।

लॉन्च के मौके पर RattanIndia Enterprises Limited की चेयरपर्सन अंजलि रतन ने कहा कि “आज की युवा पीढ़ी बड़े सपने देखती है और भविष्य को लेकर काफी सकारात्मक है। वे ऐसी तकनीक चाहते हैं जो सिर्फ उनकी जरूरतें पूरी न करे, बल्कि उन्हें उत्साहित भी करे और उनकी पहचान को भी दर्शाए। उनके मुताबिक Revolt RVX इसी सोच को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह भारतीय इंजीनियरिंग, नई तकनीक और ऐसे भविष्य का प्रतीक है, जहाँ सफर पर्यावरण के लिए बेहतर होने के साथ-साथ रोमांचक भी हो।”

नई Revolt RVX को Pearl Black, Electric Blue और Eclipse Red जैसे तीन रंगों में पेश किया गया है। इसमें 3.24 kWh रिमूवेबल NMC बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 160 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक केवल 80 मिनट में चार्ज हो जाती है। बैटरी के साथ नया 4 kW मिड-ड्राइव PMSM मोटर दिया गया है।

Revolt RVX (1)

यह इलेक्ट्रिक बाइक 7.1 bhp की अधिकतम पावर और 230 Nm व्हील टॉर्क पैदा करती है, जिससे यह Revolt की अब तक की सबसे पावरफुल बाइक बन गई है। कंपनी के अनुसार यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 3.9 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं Boost Mode में इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है।

फीचर्स की बात करें तो Revolt RVX में USD फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, Boost, Sport, City और Eco राइड मोड्स, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, वॉक असिस्ट, इमोबिलाइजर और व्हीकल लोकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 3.5-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टेलीमैटिक्स, जियो-फेंसिंग, OTA अपडेट्स और कॉल व मैसेज नोटिफिकेशन को सपोर्ट करता है।

Revolt RVX (2)

लॉन्च के साथ कंपनी ने अपना नया ब्रांड कैंपेन ‘India Karega Revolt’ भी पेश किया, जिसमें क्रिकेटर Hardik Pandya ब्रांड एंबेसडर के रूप में नजर आए। भारतीय बाजार में Revolt RVX का सीधा मुकाबला Oben Rorr Evo और Ola Roadster X जैसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से होगा।

More from the blog

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 26.1 PS की पावर और 19.1 Nm का पीक टॉर्क...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन कलर और 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है TVS ने आज भारतीय बाजार में Jupiter...

Honda ADV160 और Rebel 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

होंडा ने भारतीय बाजार में Rebel 300 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2.22 लाख रुपये और E-Clutch वेरिएंट की कीमत 2.62 लाख रुपये रखी...

TVS iQube MillionR Special Edition भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,40,138 रुपये

MillionR Special Edition को TVS iQube के 3.5 kWh वेरिएंट पर तैयार किया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किमी...