Renault का ‘डिस्कवरी डेज़’ अभियान शुरू, नई Triber और Kiger पर मिलेंगे खास ऑफर्स

2025 Renault Kiger facelift

इन ऑफर्स में 0% ब्याज दर पर फाइनेंसिंग, प्रोसेसिंग फीस में राहत, और कुल 60,000 रुपये तक के कैश व एक्सचेंज फायदे शामिल हैं

रेनो इंडिया ने आज भारतीय बाजार में अपने प्रमुख ग्राहक-केंद्रित कैंपेन ‘डिस्कवरी डेज़’ की शुरुआत की घोषणा की है। यह विशेष अभियान 10 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक पूरे देश में रेनो डीलरशिप पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल के तहत ग्राहकों को रेनो की नई और अपडेटेड कार लाइन-अप से रूबरू होने का अवसर मिलेगा, जिसमें नई रेनो ट्राइबर और नई रेनो काइगर प्रमुख आकर्षण होंगी।

कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों के लिए ऐसा माहौल तैयार करना है, जहाँ वे उत्सव जैसा अनुभव लेते हुए इन कारों को करीब से जान सकें और ब्रांड से गहराई से जुड़ सकें। रेनो ‘डिस्कवरी डेज़’ को दो लगातार वीकेंड्स पर विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। इस दौरान डीलरशिप पर थीम-आधारित गतिविधियाँ, इमर्सिव ब्रांड एक्सपीरियंस, प्रोडक्ट प्रदर्शन और ग्राहकों के साथ पर्सनलाइज्ड इंटरैक्शन का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद कार खरीदने की प्रक्रिया को सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बनाना है।

रेनो इंडिया ने इस अभियान को और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए कई विशेष ऑफर भी पेश किए हैं, जिनमें 0% ब्याज दर पर फाइनेंसिंग (सभी मॉडल्स पर), 50% प्रोसेसिंग फीस की छूट, पुरानी कार को एक्सचेंज करने पर 35,000 रुपये तक का बोनस, नई कारों पर 25,000 रुपये तक का कैश बेनिफिट शामिल है।

वर्तमान में नई ट्राइबर की कीमत 5.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 8.59 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है जो 71 बीएचपी की अधिकतम पावर और 96 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन करता है। वहीं काइगर की कीमत 5.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 10.33 लाख रुपये तक जाती है।

रेनो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम ममिल्लापल्ले ने कहा, “रेनो का मकसद अपने ग्राहकों को अच्छा और याद रहने वाला अनुभव देना है। ‘डिस्कवरी डेज़’ सिर्फ ऑफर्स नहीं हैं, बल्कि इसमें लोग उत्सव जैसा माहौल पाकर नई Kiger और नई Triber को आसानी से देख और समझ सकते हैं।”

2025 Renault Kiger facelift (1)

नई काइगर और ट्राइबर के साथ, और GST लाभों के चलते रेनो इंडिया ने हाल के महीनों में तेज़ वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की बिक्री अक्टूबर में 21 फीसदी और नवंबर 2025 में 30 फीसदी (पिछले वर्ष की तुलना में) बढ़ी है। रेनो ने नई ट्राइबर की 2,064 यूनिट और नई काइगर की 1,151 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में क्रमशः 1,486 यूनिट और 779 यूनिट बेची गई थीं। डिस्कवरी डेज़ के साथ, रेनो इंडिया इस बढ़त को और मज़बूत करने की तैयारी में है और ग्राहकों को एक नए तरह का शोरूम अनुभव देने के लिए उत्साहित है।