Home कार न्यूज़ Renault Kwid फेसलिफ्ट 3 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेगा नया डिजाइन और...

Renault Kwid फेसलिफ्ट 3 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेगा नया डिजाइन और अपडेटेड इंटीरियर

Dacia Spring (1)

2026 Renault Kwid फेसलिफ्ट में नया एक्सटीरियर लाइटिंग सेटअप और अपडेटेड इंटीरियर देखने को मिलेगा

Renault 3 जुलाई को भारतीय बाजार में अपडेटेड 2026 Kwid को लॉन्च करने जा रही है। फेसलिफ्ट मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि नई Kwid का डिजाइन ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Dacia Spring EV पर आधारित होगा।

नई Kwid के फ्रंट में Y-शेप LED DRLs, नया ग्रिल और नया डिजाइन वाला बंपर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, लागत कम रखने के लिए मुख्य हेडलैंप यूनिट्स में हैलोजन लाइट्स ही मिलने की संभावना है। वहीं, पीछे की तरफ भी Y-शेप टेललैंप, नया बंपर और टेलगेट पर हल्के डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कार के साइज में कोई बदलाव नहीं होगा। इसकी लंबाई 3,731 मिमी, चौड़ाई 1,579 मिमी, ऊंचाई 1,474 मिमी और व्हीलबेस 2,500 मिमी रहेगा। साथ ही इसमें 184 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। टॉप वेरिएंट्स में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं।

Renault Kwid EV (1)
Image Source: weguideauto/instagram

केबिन में सबसे बड़ा बदलाव डैशबोर्ड पर देखने को मिलेगा। इसमें पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स, नया स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सेंटर कंसोल, केबिन ट्रिम और स्विचगियर में भी बदलाव किए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं।

नई Kwid में मौजूदा 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 68 एचपी की पावर जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प जारी रहेगा। माइलेज भी लगभग पहले जैसा रहने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल 21.7 kmpl से 22.5 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है। फिलहाल Kwid को Authentic, Evolution, Techno और Climber समेत कई वेरिएंट्स में बेचा जाता है।

Renault Kwid EV (2)

अपडेटेड Kwid की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.50 लाख रुपये से शुरू होकर 6.50 लाख रुपये तक जा सकती है। नई Kwid फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग ऐसे समय हो रही है, जब Renault हाल ही में नई जनरेशन Duster पेश कर चुकी है। आने वाले समय में कंपनी 7-सीटर डस्टर और एक नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार भी भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।