Renault Kwid पर आधारित कॉम्पैक्ट सेडान साल 2022 में हो सकती है लॉन्च

Renault LBA, जो कि आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान का कोडनेम है, जो Kwid पर आधारित होगी, भारत में लांच होने के बाद सबसे सस्ती सेडान बन जाएगी।

रेनो (Renault India) भारत में आने वाले दिनों में केवल कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो काइगर की लॉन्च के साथ ही नहीं रूकने वाली है, बल्कि कंपनी आने वाले सालों में एक सस्ती कीमत वाली सेडान लाने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि यह सेडान भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध मारूति डिजायर से भी सस्ती होगी।

बताया जा रहा है कि इस कॉम्पैक्ट सेडान को रेनो LBA (Renault LBA) का कोडनेम दिया गया है और अपने कई डिजाइन एलिमेंट यह रेनो ट्राइबर (Triber) और आगामी रेनो काइगर (Kiger) से साझा करेगी। इन दोनों कारों में रेनो क्विड की झलक देखने को मिलती है। बता दें कि मारुति डिजायर देश की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है और अपने सेगमेंट में यह निर्विवाद रूप से लीडर है।

इसलिए कंपनी डिजायर (Maruti Dzire) को टक्कर देने के लिए इस सेडान की कीमत को कम रखने का प्रयास करेगी। एक तरह से यह मानकर चला जा सकता है कि आने वाले सालों में इस सेगमेंट में प्राइस वार देखने को मिल सकता है।

renault kwid based sedan rendering2

हालाँकि इस नए मॉडल के लॉन्च होने में अभी बहुत समय लग सकता है और यह संभवतः 2022 में भारतीय शोरूम में दिख सकती है। इसके पहले कंपनी इस साल रेनो काइगर को लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि रेनो नए जेनरेशन की क्विड और क्विड-बेस्ड ईवी भी लाएगी। इस फ्रांसीसी कार निर्माता की कोई भी आगामी मॉडल की लंबाई 4-मीटर से ज्यादा नहीं है।

इस तरह कार पर कम जीएसटी भी लगेगा। भारत में लॉन्च होने के बाद रेनो क्विड LBA सेडान का मुकाबला मारुति डिजायर के अलावा होंडा अमेज और हुंडई औरा जैसी सेडान से होगा। रेनो लबा को रेनो काइगर के ही CMF-A+ आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर विकसित किया जा सकता है।

पावर देने के लिए इस नई सेडान में 1.0-लीटर टीसीई इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस 100 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को इस साल की शुरूआत में ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। यह इंजन ट्राइबर को भी मिल सकता है, जो वर्तमान में 1.0-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है।