Home Uncategorized मई 2021 में रेनो काइगर की कीमतों में हुई 33,000 रूपए तक की वृद्धि

मई 2021 में रेनो काइगर की कीमतों में हुई 33,000 रूपए तक की वृद्धि

0
मई 2021 में रेनो काइगर की कीमतों में हुई 33,000 रूपए तक की वृद्धि

रेनो ने अपनी कॉम्पैक्ट एसय़ूवी काइगर की कीमतों में 33,000 रूपए तक की वृद्धि की है, जो कि 1 मई 2021 से प्रभावी हैं

रेनो इंडिया ने इस महीने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो काइगर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस तरह काइगर अब 33,000 रूपए तक महंगी हो गई है, जो कि वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग है। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि बेस वेरिएंट (RXE मैन्युअल और RXE मैन्युअल डुअल-टोन) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसके अलावा RXT टर्बो CVT और RXZ टर्बो CVT की कीमतों में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है, लेकिन अन्य़ वेरिएंट में 3,000 रूपए से लेकर 33,000 रूपए तक की वृद्धि की गई है। इस तरह काइगर की कीमतें अब नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल यूनिट के साथ RXE (MT) के लिए 5.45 लाख रूपए से शुरू होती है और RXZ ड्यूल टोन (MT/AMT) के लिए 8.39 लाख रूपए तक जाती है।

भारत में रेनो काइगर RXE, RXL, RXT और RXZ के साथ चार वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें एक ड्यूल टोन एडिशन भी शामिल है। इसके अलावा यह क्रॉसओवर दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं, जिन्हें दो ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है।

Renault Kiger

वेरिएंटनई कीमत पुरानी कीमत
RXE (MT)5.45 लाख रूपए5.45 लाख रूपए
RXE Dual-Tone (MT)5.65 लाख रूपए5.65 लाख रूपए
RXL (MT/AMT)6.32 लाख रूपए/6.82 लाख रूपए6.14 लाख रूपए/6.59 लाख रूपए
RXL Dual-Tone (MT/AMT)6.52 लाख रूपए /7.02 लाख रूपए6.31 लाख रूपए/6.76 लाख रूपए
RXT (MT/AMT)6.80 लाख रूपए /7.30 लाख रूपए6.60 लाख रूपए/7.05 लाख रूपए
RXT Dual-Tone (MT/AMT)7.00 लाख रूपए /7.50 लाख रूपए6.77 लाख रूपए/7.22 लाख रूपए
RXZ (MT/AMT)7.69 लाख रूपए /8.19 लाख रूपए7.55 लाख रूपए/8.00 लाख रूपए
RXZ Dual-Tone (MT/AMT)7.89 लाख रूपए /8.39 लाख रूपए7.72 लाख रूपए /8.17 लाख रूपए

इसमें पहला विकल्प 1.0-लीटर, नेचुरल एस्पिरेटेड, इनलाइन-3 पेट्रोल इंजन है, जो कि 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का ट़ॉर्क उत्पन करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन विकल्प के साथ उपलब्ध है।

वहीं दूसरा विकल्प 1.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन-3 पेट्रोल इंजन है, जो कि 100 पीएस की अधिकतम पावर और 160 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क (CVT के साथ 152 एनएम) विकसित करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT के साथ जोड़ा गया है।

renault Kiger-5

रेनो काइगर को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसे यह रेनो ट्राईबर और निसान मैगनाईट के साथ साझा करता है।भारत में इस कार का मुकाबला मारुति विटारा ब्रेजा, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, निसान मैग्नाइट, टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV300 जैसी कारों से है।