Home कार न्यूज़ Renault India ने शुरू किया नई Duster का निर्यात, दक्षिण अफ्रीका को...

Renault India ने शुरू किया नई Duster का निर्यात, दक्षिण अफ्रीका को भेजीं 750 यूनिट्स

New Renault Duster (13)

Renault India ने नई जनरेशन Duster का निर्यात शुरू कर दिया है और पहले बैच के तहत 750 यूनिट्स चेन्नई से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना की गई हैं

Renault India ने नई जनरेशन Duster का निर्यात शुरू कर दिया है। कंपनी ने चेन्नई से पहली बैच के रूप में 750 यूनिट्स दक्षिण अफ्रीका भेजी हैं। इसके साथ ही नई Duster के एक्सपोर्ट प्रोग्राम की शुरुआत हो गई है और आने वाले महीनों में इसे अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भेजा जाएगा।

नई Renault Duster का उत्पादन चेन्नई के पास स्थित Oragadam प्लांट में किया जा रहा है। इस फैक्ट्री की सालाना उत्पादन क्षमता 4.8 लाख यूनिट्स है और यह Renault के घरेलू कारोबार को भी सपोर्ट करती है। भारत में कंपनी के पास 638 से ज्यादा सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स हैं, जिनमें 200 से अधिक Workshop on Wheels सुविधाएं भी शामिल हैं।

नई Duster भारत में Renault Group Modular Platform (RGMP) पर आधारित पहली कार है। यह नया प्लेटफॉर्म पेट्रोल, हाइब्रिड और अन्य पावरट्रेन विकल्पों को सपोर्ट करता है और भविष्य में आने वाले Renault मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया जाएगा। खास बात यह है कि डस्टर को सभी वेरिएंट्स और पावरट्रेन विकल्पों में 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

New Renault Duster (15)

भारतीय बाजार में डस्टर को दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। पहला 1.0-लीटर Turbo TCe 100 इंजन है, जो 100 पीएस की पावर और 166 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, 1.3-लीटर Turbo TCe 160 इंजन 163 पीएस की पावर और 280 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

Renault Duster में E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी उपलब्ध है। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.4 kWh बैटरी पैक, दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। एसयूवी की लंबाई 4.3 मीटर से ज्यादा है और इसमें 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। भारत में इसकी कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर 18.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

New Renault Duster (14)

दक्षिण अफ्रीका को भेजी गई पहली खेप Renault India के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी भविष्य में Duster पर आधारित एक नई 3-रो SUV और एक लोकलाइज्ड एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Renault ने 2030 तक भारत से सालाना 2 बिलियन यूरो के निर्यात का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।