भारतीय बाजार में रेनो डस्टर की कीमत 10.29 लाख रुपये से लेकर 18.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है और इसे 2 टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ ख़रीदा जा सकता है
रेनो ने हाल ही में भारत में डस्टर एसयूवी की नई जनरेशन को 10.29 लाख रुपये से लेकर 18.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च किया है। तीसरी जनरेशन में आई यह एसयूवी पूरी तरह नए डिजाइन, बेहतर सेफ्टी और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ पहले से ज्यादा मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।
इंजन विकल्पों की बात करें तो इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते हैं, जिनमें 1.0-लीटर इंजन 100 एचपी की पावर और 160 Nm का टॉर्क देता है और यह केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं, 1.3-लीटर इंजन 163 एचपी की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT दोनों विकल्पों में ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन भी दिवाली 2026 तक आने वाला है, जो फिलहाल पूरी तरह बुक हो चुका है।
बेस Authentic वेरिएंट को सेफ्टी फोकस के साथ पेश किया गया है, जिसमें 6 एयरबैग, ESP, TPMS, LED लाइटिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि इसमें आधुनिक इंफोटेनमेंट और कुछ कम्फर्ट फीचर्स की कमी है, इसलिए जो लोग कम बजट में कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह मॉडल सही है।

Evolution वेरिएंट कीमत के हिसाब से सबसे बेहतर माना जा सकता है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज़ कंट्रोल, रियर कैमरा और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। खास बात यह है कि इसी वेरिएंट से पावरफुल 1.3-लीटर इंजन का विकल्प भी मिलता है। Techno वेरिएंट में SUV का प्रीमियम फील और बढ़ जाता है। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं, Techno+ और Iconic वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और बड़ा डिजिटल डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। हालांकि इनकी कीमत काफी ज्यादा है, इसलिए ये उन ग्राहकों के लिए बेहतर हैं जो सभी प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो लोअर वेरिएंट्स में सीमित विकल्प मिलते हैं, जबकि टॉप वेरिएंट्स में ड्यूल-टोन कलर जैसे River Blue, Sunset Red और Mountain Jade Green उपलब्ध हैं।

तो आपको कौन सा वेरिएंट लेना चाहिए? Evolution वेरिएंट कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस का अच्छा संतुलन है, इसलिए यह सबसे सही विकल्प माना जा सकता है। अगर आप थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं, तो Techno वेरिएंट आपके लिए बेहतर रहेगा क्योंकि इसमें ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। यहाँ नीचे वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स की जानकारी दी गई है।
Authentic (10.29 लाख रुपये)
इस बेस वेरिएंट में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री (ग्रे स्टिचिंग के साथ), 60/40 फोल्ड होने वाली रियर सीट, 7-इंच TFT ड्राइवर डिस्प्ले, कीलेस एंट्री, फ्रंट में 12V सॉकेट, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट के साथ सेंट्रल कंसोल, मैनुअल AC के साथ रियर AC वेंट्स, सभी पावर विंडो (ऑटो अप/डाउन), सेंट्रल लॉक, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, TPMS, सभी सीट्स पर 3-पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX, 6 एयरबैग, ऑटोमैटिक LED हेडलैंप्स, LED DRLs, LED टेललाइट्स, ORVM पर इंडिकेटर, रियर स्पॉइलर और 17-इंच स्टील व्हील्स मिलते हैं।
Evolution (11.39 – 14.49 लाख रुपये)
Authentic के अलावा इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 6-स्पीकर Arkamys साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग कंट्रोल्स, ड्राइवर डिस्प्ले में नेविगेशन, इलेक्ट्रिक ORVMs, रियर कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (DCT), पैडल शिफ्टर्स (DCT), 17-इंच अलॉय व्हील्स, शार्क-फिन एंटीना, रूफ रेल्स, LED रियर लाइट बार, रियर वाइपर/डिफॉगर और USB Type-C पोर्ट्स मिलते हैं।

Techno (13.19 – 15.89 लाख रुपये)
Evolution के अलावा इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट, वायरलेस चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर्ड टेलगेट, ऑटो-फोल्ड ORVMs, LED फॉग लैंप, पुडल लैंप, फैब्रिक सीट्स और कूल्ड स्टोरेज (DCT) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Techno+ (14.99 – 16.69 लाख रुपये)
Techno के अलावा इस वेरिएंट में 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, अकॉस्टिक विंडशील्ड, 18-इंच अलॉय व्हील्स, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और पार्किंग असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Iconic (16.59 – 18.49 लाख रुपये)
Techno+ के अलावा इस टॉप वेरिएंट में एम्बिएंट लाइटिंग, ड्राइव मोड्स, स्टीयरिंग मोड्स, PM2.5 एयर फिल्टर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेदरेट सीट्स, सराउंड साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Iconic Launch Edition (16.79 – 18.29 लाख रुपये)
Iconic वेरिएंट के साथ इसमें येलो एक्सेंट्स, डिकेल्स और 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स जैसे कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं।