Renault Bridger कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा, भारत में 2027 में होगी लॉन्च

Bridger कॉन्सेप्ट के आधार पर रेनो भारत के लिए अपनी दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी तैयार करेगी, जिसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा

रेनो ने आज Bridger कांसेप्ट से पर्दा उठाया है और यह कॉम्पैक्ट SUV कॉन्सेप्ट है जो भविष्य में आने वाले प्रोडक्शन मॉडल की झलक दिखाता है। माना जा रहा है कि यह मॉडल कंपनी की वैश्विक विस्तार योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह कंपनी के पोर्टफोलियो में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी, जो भविष्य में डस्टर से नीचे पोजिशन की जा सकती है। भारत में रेनो डस्टर को 17 मार्च को लॉन्च किया जाना है।

Bridger कांसेप्ट को अंतरराष्ट्रीय बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, लेकिन भारत उन शुरुआती बाजारों में शामिल होगा जहाँ इसका प्रोडक्शन वर्जन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस SUV का निर्माण भारत में ही किया जाएगा और यह उभरते बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की योजना का हिस्सा है। इसका प्रोडक्शन 2027 से शुरू होने की संभावना है और उसी साल इसे बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो इस कॉन्सेप्ट SUV का लुक सीधा और मजबूत है, जिससे छोटा साइज होने के बावजूद यह काफी दमदार दिखती है। सामने की तरफ उभरी हुई बॉडी लाइनें और चौड़े लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं जो ग्रिल तक फैले हुए हैं। इसके अलावा चौड़े व्हील आर्च, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और पीछे टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील इसे असली SUV जैसा लुक देते हैं।

renault bridger (6)

इस कॉन्सेप्ट की एक खास बात इसका 200 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस है, जो इसे ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है। साथ ही इसमें 18-इंच के व्हील्स मिलते हैं, जिससे इसका स्टांस और भी मजबूत दिखाई देता है। इसके डिजाइन में शार्प और साफ बॉडी लाइन्स देखने को मिलती हैं। उम्मीद है कि जब इसका प्रोडक्शन मॉडल आएगा तो इसमें भी इन डिजाइन एलिमेंट्स का ज्यादातर हिस्सा बरकरार रखा जाएगा।

कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद कंपनी का दावा है कि इसमें अच्छा इंटीरियर स्पेस मिलेगा। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए लगभग 200 मिमी का नी-रूम दिया गया है, जो इस सेगमेंट की SUV के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें करीब 400 लीटर का बूट स्पेस भी मिलेगा।

renault bridger (5)

प्रोडक्शन वर्जन को Renault के RGMP स्मॉल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। यही प्लेटफॉर्म नई Renault Duster में भी इस्तेमाल किया जा रहा है और भारत में इसे काफी हद तक लोकलाइज किया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म कई तरह के पावरट्रेन विकल्प सपोर्ट करता है, इसलिए अलग-अलग बाजारों के हिसाब से इस SUV को पेट्रोल, हाइब्रिड या पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जा सकता है।