Renault और Nissan भारतीय बाजार में लॉन्च करेंगी 5 नई SUVs

भारतीय बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए Renault और Nissan नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में हैं

रेनो और निसान भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए नए सिरे से तैयारी कर रहे हैं। अपनी वैश्विक साझेदारी का फायदा उठाते हुए दोनों कंपनियां 2027 तक भारतीय बाजार में कम से कम पांच नई SUVs लॉन्च करने की योजना बना रही हैं।

1. Renault Duster

Renault Duster (5)

सबसे पहले नई पीढ़ी की रेनो Duster पेश की जाएगी, जिसे खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है। इसका डिजाइन ग्लोबल मॉडल से ज्यादा आक्रामक होगा और इसमें बेहतर कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलेंगे। कंपनी इसे 17 मार्च को पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च करेगी, जबकि दीवाली के आसपास इसका हाइब्रिड वर्जन भी बाजार में आ जाएगा।

2. Nissan Tekton

Nissan Tekton

आने वाले महीनों में निसान भी अपनी नई एसयूवी Tekton को लॉन्च करेगी। यह एसयूवी नई डस्टर पर आधारित होगी, लेकिन इसका डिजाइन और पहचान अलग होगी। इसका लुक ज्यादा शार्प और बोल्ड होगा और इसमें ऑफ-रोड स्टाइल की बजाय बेहतर रोड प्रेजेंस देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि इसे अप्रैल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा बाद में इसका हाइब्रिड वर्जन भी बाजार में आ सकता है।

3. Renault 7-Seater SUV

Renault Boreal (2)

इसके अलावा 2026 के अंत तक Renault एक नई 7-सीटर SUV भी लाएगी, जो नई डस्टर पर आधारित होगी लेकिन डिजाइन और फीचर्स के मामले में अलग पहचान रखेगी। इसमें वेंटिलेटेड सेकंड रो सीट्स और थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। इसे 6 और 7 सीट लेआउट के साथ लॉन्च किया जा सकता है और इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है।

4. Nissan 7-Seater SUV

Nissan Tekton (1)

इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित Nissan की एक तीन-रो SUV भी 2026 के अंत तक या 2027 की की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। जिसमें अलग एक्सटीरियर डिजाइन और कुछ खास इंटीरियर फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

5. Renault Bridger

Renault Bridger (1)

रेनो Bridger नाम की एक सब-4 मीटर SUV भी लाने की तैयारी कर रही है, जो टाटा नेक्सॉन और मारुति सुजुकी ब्रेज़ा जैसी SUVs को टक्कर देगी। इसका डिजाइन बॉक्सी और असली SUV जैसा होगा, जिसमें ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, रूफ रेल्स और टेलगेट पर स्पेयर व्हील जैसे एलिमेंट मिल सकते हैं। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जो 99 hp पावर और 160 Nm टॉर्क देगा। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑप्शनल CVT के साथ पेश किया जा सकता है और इसकी लॉन्चिंग 2027 के अंत तक होने की उम्मीद है।