जनवरी 2022 में रेनो और निसान की बिक्री के आंकड़े – काइगर, क्विड, ट्राइबर, मैग्नाइट

Renault-Kiger-9.jpg

जनवरी 2022 में रेनो की काइगर 3,053 यूनिट और निसान की मैग्नाइट 3,827 यूनिट की बिक्री के साथ संबंधित ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें रही

रेनो इंडिया और निसान ने जनवरी 2022 के लिए अपनी बिक्री के आकड़ों को जारी कर दिया है और रेनो ने जहाँ अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है, वहीं निसान ने अपनी बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। पिछले महीने रेनो टॉप कार निर्माताओं की सूची में सातवें स्थान पर थी, तो वहीं निसान टॉप कार निर्माताओं की सूची में दसवां स्थान बनाने में कामयाब रही है।

जनवरी 2022 में रेनो ने भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 8,119 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो जनवरी 2021 में बेची गई 8,209 यूनिट के मुकाबले 1 प्रतिशत कम है। हालाँकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने 6,130 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि है।

जनवरी 2022 में रेनो काइगर 3,053 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है, जो दिसंबर 2021 में बेची गई 2,117 यूनिट के मुकाबले 44 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं रेनो ट्राइबर जनवरी 2022 में 2,722 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 4,082 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की गिरावट है।renault triber-2इसके अलावा ट्राइबर की दिसंबर 2021 में भी 2,901 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 6 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं पिछले महीने क्विड की 2,344 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 3,791 यूनिट के मुकाबले 38 प्रतिशत की गिरावट है, हालाँकि दिसंबर 2021 में क्विड की 1,056 यूनिट की बिक्री हुई थी।

वहीं निसान इंडिया की जनवरी 2022 में कुल बिक्री 4,250 यूनिट की रही, जो जनवरी 2021 में बेची गई 4,021 यूनिट के मुकाबले 6 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके अलावा दिसंबर 2021 में बेची गई 3,010 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 41 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले महीने मैग्नाइट 3,827 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 3,031 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 26.26 फीसदी की वृद्धि है।nissan-magnite.jpgदिसंबर 2021 में इसकी 2,653 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 44 प्रतिशत की वृद्धि है। निसान ने जनवरी 2022 में और जनवरी 2021 में किक्स एसयूवी की समान 150 यूनिट की बिक्री की थी, वहीं दिसंबर 2021 में 130 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 15.38 फीसदी की वृद्धि है। इसके अलावा डैटसन रेडी गो की केवल 273 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 780 यूनिट के मुकाबले 65 फीसदी की गिरावट है।