टेस्टिंग के दौरान दिखी Tata HBX माइक्रो एसयूवी

सामने आई तस्वीरों में टाटा एचबीएक्स के डिजाइन और कई स्टाइलिश एलिमेंट के बारे में पता चला है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने फरवरी ने आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2020 में अपने कई नए प्रोडक्ट के साथ टाटा सिएरा (Tata Sierra) और टाटा एचबीएक्स (Tata HBX) के कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश किया था। टाटा मोटर्स ने जिस माइक्रो-एसयूवी एचबीएक्स (Tata HBX) को एक्सपो में पेश किया था, बताया जा रहा है कि वह अपने प्रोडक्शन मॉडल के 90 फीसदी करीब है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) जल्द ही इस माइक्रो एसयूवी को भारत में लॉन्च करने जा रही है और हाल ही में इसे प्रोडक्शन वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे यह विचार मिलता है कि इस कार का प्रोडक्शन वर्जन देखने में कैसा होगा। इसके पहले ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किए गए Tata HBX कॉन्सेप्ट में चंकी ऑफ-रोड टायर्स, रूफ रैक, रूफ माउंटेड स्पेयर व्हील और बैश प्लेट्स के साथ ऑफ-रोडर लुक दिया गया था।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार के ऑफ रोडर लुक को हटा दिया गया है, लेकिन फिर भी यह कार कुछ वैसे ही दिखती है, जैसा एक्सपो में दिखाई दिया था। फ्रंट में कार को बम्पर माउंटेड हैडलैंप्स मिला है जो डीआरएल के नीचे हैं। यह डिजाइन टाटा हैरियर की याद दिलाता है। नीचे की ओर एयर के लिए ट्री एरो पैटर्न मिलता है, जो संभवतः 2020 नेक्सन से लिय़ा गया है।

Tata HBX-3

कार की बढ़ती बेल्टलाइन भी नेक्सन की याद दिलाती है और लगता है कि यह टाटा की नई इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। HBX के व्हील शायद 14 या 15 इंच के अलॉय व्हील हैं। इसके अलावा इसमें रूफ रेल, रियर स्किड प्लेट, एलईडी डीआरएल और रियर वाइपर को देखा जा सकता है।

इंटीरियर में ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किए HBX कॉन्सेप्ट में बॉडी कलर्ड सराउंड, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, फ्लोटिंग टचस्क्रीन और पिलर माउंटेड ट्वीटर के साथ एक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग, आयताकार एयर वेंट्स दिए गए थे, जो प्रोडक्शन एडिशन में भी दिया जा सकता है।

Tata HBX interior

एचबीएक्स का प्रोडक्शन वर्जन अल्ट्रोज़ की नई ALFA आर्टिटेक्चर पर बेस्ड है और टाटा की प्रीमियम हैचबैक में दिए गए 1.2-लीटर वाले एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को एचबीएक्स में दिया गया है। कार के लिए नेक्सन के 1.2 टर्बो-पेट्रोल एएमटी ट्रांसमिशन को भी लिया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने के बाद HBX का मुकाबला महिंद्रा केयूवी100 (Mahindra KUV100) और मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) से होगा। उम्मीद है यह माइक्रो एसयूवी टाटा मोटर्स की हाई सेफ्टी रेटिंग के साथ स्टाइलिश, फ़ीचर से लैस और काफी ट्रेंडी होगी।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...