टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी एसयूवी की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर 5,000 रूपए से लेकर 19,000 रूपए तक की वृद्धि की है
टाटा मोटर्स ने नए साल की शुरूआत के साथ ही अपनी रेंज में शामिल सभी कारों कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है, जिसमें टाटा नेक्सन, टाटा अल्ट्रोज, टाटा हैरियर, सफारी, टाटा टिगोर और टाटा टियागो भी शामिल है। हालाँकि कंपनी ने खरीददारों की प्रतिक्रिया के आधार पर अपनी कुछ कारों की कीमतों में कटौती भी की है।
टाटा हैरियर और सफारी की कीमतों में हुई वृद्धि की बात करें तो ज्यादातर वेरिएंट 5,000 रुपए से लेकर 15,000 रूपए तक महंगे हो गए हैं। हैरियर के एक्सजेड+ डार्क वेरिएंट में सबसे कम 5,000 की वृद्धि की गई है, जबकि टॉप के तीन वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट 10,000 रूपए महंगे हुए हैं।
हैरियर का बेस एक्सई वेरिएंट खरीददारों के लिए अब 14.49 लाख रुपए में उपलब्ध है, जो कि पहले 14.39 लाख रुपए की कीमत में उपलब्ध था और इसमें 10,000 रूपए की वृद्धि की गई है। वहीं इसके टॉप एक्सजेडए प्लस एटी डार्क वेरिएंट की कीमतों में 15,000 रूपए की वृद्धि की गई है और अब यह खरीददारों के लिए 21.34 लाख रुपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।
टाटा हैरियर वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
एक्सई | 14.39 लाख रूपए | 14.49 लाख | 10,000 रूपए |
एक्सएम | 15.79 लाख रूपए | 15.89 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सटी | 17.04 लाख रूपए | 17.14 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सएमए एटी | 17.09 लाख रूपए | 17.19 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सटी+ | 17.84 लाख रूपए | 17.94 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सटी+ डार्क | 18.14 लाख रूपए | 18.24 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सजेड | 18.39 लाख रूपए | 18.49 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सजेड डीटी | 18.59 लाख रूपए | 18.69 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सटीए+ | 19.14 लाख रूपए | 19.24 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सटीए+ डार्क | 19.44 लाख रूपए | 19.54 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सजेड+ | 19.64 लाख रूपए | 19.74 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सजेडए एटी | 19.69 लाख रूपए | 19.79 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सजेड+ डीटी | 19.84 लाख रूपए | 19.94 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सजेडए एटी डीटी | 19.89 लाख रूपए | 19.99 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
एक्सजेड+ डार्क | 19.94 लाख रूपए | 19.99 लाख रूपए | 5,000 रूपए |
एक्सजेडए+ एटी | 20.89 लाख रूपए | 21.04 लाख रूपए | 15,000 रूपए |
एक्सजेडए+ एटी डीटी | 21.09 लाख रूपए | 21.24 लाख रूपए | 15,000 रूपए |
एक्सजेडए+ एटी डार्क | 21.19 लाख रूपए | 21.34 लाख रूपए | 15,000 रूपए |
दूसरी ओर टाटा सफारी की कीमतों में हुई वृद्धि की बात करें तो इसके 6-सीटर वर्जन के कुछ वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की गई है। इस तरह टाटा सफारी बेस एक्सई की कीमत 14.99 लाख रूपए से लेकर टॉप एक्सजेडए प्लस गोल्ड एडिशन 6-सीटर के लिए 23.29 लाख रुपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस वेरिएंट में 10,000 रूपए की वृद्धि की गई है, क्योंकि पहले यह 23.19 लाख रुपए में उपलब्ध था।
टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारत में सफारी डार्क एडिशन को लॉन्च किया है और इसकी कीमत 19.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू है। सफारी का डॉर्क एडिशन इसके एक्सटी प्लस/एक्सटीए प्लस और एक्सजेड प्लस/एक्सजेडए प्लस ट्रिम्स पर आधारित है और इसके साथ उन सभी सुविधाओें की पेशकश की जा रही है, जो संबंधित ट्रिम के साथ पेश की जाती हैं।
टाटा सफारी वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
एक्सई | 14.99 लाख रूपए | 14.99 लाख रूपए | – |
एक्सएम | 16.53 लाख रूपए | 16.53 लाख रूपए | – |
एक्सएमए एटी | 17.83 लाख रूपए | 17.83 लाख रूपए | – |
एक्सटी | 18.05 लाख रूपए | 18.05 लाख रूपए | – |
एक्सटी+ | 18.85 लाख रूपए | 18.85 लाख रूपए | – |
एक्सटी+ डार्क | 19.05 लाख रूपए | 19.05 लाख रूपए | – |
एक्सजेड | 19.80 लाख रूपए | 19.80 लाख रूपए | – |
एक्सटीए+ एटी | 20.15 लाख रूपए | 20.15 लाख रूपए | – |
एक्सटीए+ डार्क | 20.35 लाख रूपए | 20.35 लाख रूपए | – |
एक्सजेड+ 6-सीटर | 20.49 लाख रूपए | 20.64 लाख रूपए | 15,000 रूपए |
एक्सजेड+ | 20.64 लाख रूपए | 20.64 लाख रूपए | – |
एक्सजेड+ एडवेंचर 6-सीटर | 20.70 लाख रूपए | 20.85 लाख रूपए | 15,000 रूपए |
एक्सजेड+ एडवेंचर | 20.85 लाख रूपए | 20.85 लाख रूपए | – |
एक्सजेडए एटी | 21.10 लाख रूपए | 21.10 लाख रूपए | – |
एक्सजेड+ डार्क | 21.11 लाख रूपए | 21.11 लाख रूपए | – |
एक्सजेड+ डार्क 6-सीटर | 21.21 लाख रूपए | 21.21 लाख रूपए | – |
एक्सजेडए+ 6-सीटर | 21.79 लाख रूपए | 21.94 लाख रूपए | 15,000 रूपए |
एक्सजेडए+ | 21.94 लाख रूपए | 21.94 लाख रूपए | – |
एक्सजेडए+ एडवेंचर 6-सीटर | 22 लाख रूपए | 22.15 लाख रूपए | 15,000 रूपए |
एक्सजेडए+ एडवेंचर | 22.15 लाख रूपए | 22.15 लाख रूपए | – |
एक्सजेडए+ डार्क | 22.41 लाख रूपए | 22.41 लाख रूपए | – |
एक्सजेडए+ डार्क 6-सीटर | 22.51 लाख रूपए | 22.51 लाख रूपए | – |
एक्सजेडए+ गोल्ड | 23.19 लाख रूपए | 23.19 लाख रूपए | – |
एक्सजेडए+ गोल्ड 6-सीटर | 23.19 लाख रूपए | 23.29 लाख रूपए | 10,000 रूपए |
हालाँकि इन दोनों एसयूवी में पेट्रोल इंजन मिलने के अलावा अन्य कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और इससे कंपनी को अपनी रेंज का विस्तार करने में भी मदद मिलेगा। फीचर्स में दोनों एसयूवी को एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरैमिक सनरूफ, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रेन-सेंसिंग वाइपर और एलईडी हेडलैंप जैसी कुछ समान सुविधाएं मिलती हैं।