रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और 650 ट्विन्स की कीमतें बढ़ी, स्क्रैम 411 की हुई कम

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और 650 ट्विन्स की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर 1,886 रूपए से लेकर 4,681 रूपए तक की वृद्धि हुई है, वहीं स्क्रैम की कीमत 2,846 रूपए कम हुई है

रॉयल एनफील्ड ने अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है। कंपनी ने क्लासिक 350 और 650 ट्विन्स की कीमतों में वृद्धि की है, वहीं हाल ही में लॉन्च हुई स्क्रैम 411 की कीमतों को कम कर दिया है। कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में वृद्धि इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण की है।

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 की कीमतों में कटौती की बात करें तो इसमें 2,846 रुपये की कटौती की गई है। कीमतों में कटौती के बाद खरीददारों के लिए अब स्क्रैम 2.03 लाख रुपए से लेकर 2.08 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। दिलचस्प बात यह है कि ये स्क्रैम 411 की वही कीमतें हैं, जब इसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

अप्रैल 2022 में इसकी कीमतों में वृद्धि की गई थी और अब इसे 2,846 रुपए कम कर दिया गया है। वहीं क्लासिक 350 की नई कीमत 1.90 लाख रुपए से लेकर 2.21 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक हो गई है। कीमतों में बदलाव के अलावा दोनों मोटरसाइकिलों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।2021 Royal Enfield Classic 350

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
रेडिच1,90,092 रूपए1,87,246 रूपए2,846 रूपए
हल्कन1,97,971 रूपए1,95,125 रूपए2,846 रूपए
सिग्नल्स 2,10,385 रूपए2,07,539 रूपए2,846 रूपए
डॉर्क2,16,589 रूपए2,14,743 रूपए1,846 रूपए
क्रोम2,20,296 रूपए2,18,450 रूपए1,846 रूपए
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411नई कीमत पुरानी कीमत अंतर 
ग्रेफाइट ब्लू2,03,085 रूपए2,05,390 रूपए2,846 रूपए
ग्रेफाइट रेड2,03,085 रूपए2,05,390 रूपए2,846 रूपए
ग्रेफाइट येलो2,03,085 रूपए2,05,390 रूपए2,846 रूपए
ब्लेजिंग ब्लैक2,04,921 रूपए2,07,767 रूपए2,846 रूपए
स्काइलाइन ब्लू2,04,921 रूपए2,07,767 रूपए2,846 रूपए
व्हाइट फ्लेम2,08,593 रूपए2,11,438 रूपए2,846 रूपए
सिल्वर स्पिरिट2,08,593 रूपए2,11,438 रूपए2,846 रूपए

भारत में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को पावर देने के लिए 349 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 एचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है। वहीं स्क्रैम 41 को पावर देने के लिए 411 सीसी, सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 24 एचपी की पावर और 32 एनएम का टार्क विकसित करता है।

वहीं रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स यानी इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी की कीमतों में 2,845 रूपए से लेकर 4,681 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब खरीददारों के लिए इंटरसेप्टर 650 बाइक 2.86 लाख रुपए से लेकर 3.10 लाख रुपए की रेंज में उपलब्ध है, जबकि कॉन्टिनेंटल जीटी को अब 3.03 लाख रुपए से लेकर 3.27 लाख रुपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) में बेचा जाता है।Royal-Enfield-Scram-411-wallpaperरॉयल एनफील्ड के अन्य मॉडलों की तरह इसके भी स्पेसिफिकेशन या फीचर्स  में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दोनों मोटरसाइकिलें एक ही 648 सीसी, पैरेलल-ट्विन एयर/ऑयल-कूल्ड मोटर द्वारा संचालित हैं, जो 47 एचपी की पावर और 52 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। इसे स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650नई कीमतपुरानी कीमत अंतर
रेड/ऑरेंज/ब्लू2,88,815 रूपए2,85,790 रूपए2,885 रूपए
बेकर/डाउनटाउन/सनसेट2,97,229 रूपए2,94,385 रूपए2,885 रूपए
मार्क 23,14,682 रूपए3,10,001 रूपए4,681 रूपए
रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650नई कीमतपुरानी कीमत अंतर
ग्रीन/रेड3,05,624 रूपए3,02,779 रूपए2,885 रूपए
स्ट्रोम/डीलक्स3,14,038 रूपए3,11,193 रूपए2,885 रूपए
क्रोम3,31,568 रूपए3,26,887 रूपए4,681 रूपए

बता दें कि हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने मीटिओर 350 और हिमायलन की कीमतों में भी कटौती की है। हालाँकि इसके कारण कंपनी ने बाइक्स के साथ स्टैंडर्ड के रूप में उपलब्ध ट्रिपर नेविगेशन को हटा दिया है, जो वैश्विक सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण है। हालाँकि इसे कंपनी की वेबसाइट पर वैकल्पिक एक्सेसरीज के रूप में चुना जा सकता है।