बजाज मोटरसाइकिलों की कीमतें 4,913 रूपए तक बढ़ी – पल्सर, डोमिनार, एवेंजर, प्लेटिना

बजाज मोटरसाइकिलों की कीमतों में सबसे कम 832 रूपए और सबसे ज्यादा 4,913 रूपए तक की वृद्धि हुई है, वहीं अब CT100 कम्यूटर बाइक को बंद कर दिया गया है

भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो  न अपने लाइनअप में शामिल मोटरसाइकिलों की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है, जिसका कारण कच्चे माल की बढ़ती कीमतों को बताया गया है। इसके पहले बजाज ऑटो ने अप्रैल 2022 में अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोत्तरी बजाज ऑटो के सभी दोपहिया वाहनों पर लागू है।

इसके साथ ही बजाज ऑटो ने अपनी CT100 कम्यूटर बाइक की बिक्री को बंद करने की घोषणा की है। इस बाइक की कीमत 53,696 रुपए थी, जो कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती मॉडल था। कंपनी ने बजाज CT110X की कीमत में 1,645 रुपए की वृद्धि की है, जिसकी वजह से अब यह 63,808 रुपए की बजाय 65,453 रुपए में उपलब्ध होगी।

वहीं बजाज प्लेटिना रेंज की कीमतों में 832 रूपए से लेकर 1,843 रूपए तक की वृद्धि हुई है। अब खरीददारों को प्लेटिना 100 ईएस ड्रम वेरिएंट के लिए 61,152 रुपए चुकाने होंगे, जबकि पहले यह 59,903 रूपए में उपलब्ध थी। इसी तरह प्लेटिना 110 ईएस ड्रम वेरिएंट की कीमत 63,846 रुपए थी, लेकिन अब इसके लिए 65,491 रुपए चुकाने होंगे, जबकि प्लेटिना 110ES डिस्क टॉप वेरिएंट की कीमत 69,216 रुपए है।

Bajaj Platina 100-2

मॉडलनई कीमतपुरानी कीमतअंतर
CT110X65,453 रूपए63,808 रूपए1,645 रूपए
प्लेटिना 100 ईएस ड्रम61,152 रूपए59,903 रूपए1,843 रूपए
प्लेटिना 110 ईएस ड्रम वेरिएंट65,491 रुपए63,846 रुपए1,645 रूपए
प्लेटिना 110ES डिस्क69,216 रुपए68,384 रुपए832 रूपए
पल्सर 125 ड्रम सिंगल सीट81,389 रुपए80,090 रुपए1,299 रुपए
पल्सर 125 ड्रम स्प्लिट84,000 रुपए82,701 रुपए1,299 रुपए
पल्सर 125 डिस्क सिंगल सीट86,048 रूपए86,099 रूपए-51 रूपए
पल्सर 125 डिस्क स्प्लिट सीट88,902 रूपए88,931 रूपए-29 रूपए
पल्सर 150 निओन1,03,731 रूपए1,00,915 रूपए2,816 रूपए
पल्सर 150 सिंगल डिस्क1,10,558 रूपए1,07,642 रूपए2,816 रूपए
पल्सर 150 ट्विन डिस्क1,13,559 रूपए1,10,643 रूपए2,816 रूपए
पल्सर एन1251,03,206 रूपए99,770 रूपए3,436 रूपए
पल्सर एनएस160 ट्विन डिस्क1,22,854 रूपए1,19,418 रूपए3,436 रूपए
पल्सर एनएस200 ट्विन डिस्क1,39,667 रूपए1,26,090 रूपए3,577 रूपए
पल्सर आरएस200 ट्विन डिस्क1,68,979 रूपए1,64,307 रूपए4,800 रूपए
एवेंजर 160 1,11,462 रूपए1,08,902 रूपए2,560 रूपए
एवेंजर 220 1,37,805 रुपए1,33,613 रुपए4,192 रूपए
पल्सर N250 1,43,680 रुपए1,39,117 रुपए4,563 रुपए
पल्सर F250 1,44,979 रुपए1,40,915 रुपए4,064 रुपए
डोमिनार 250 1,68,602 रुपए1,64,3074,295 रुपए
डोमिनार 400 2,22,386 रुपए2,17,473 रुपए4,913 रुपए

वहीं बजाज एवेंजर 160 और 220 की कीमत अब 1,11,462 रुपए और 1,37,805 रुपये है, जबकि पहले यह 1,08,902 रुपये और 1,33,613 रुपए में उपलब्ध थी। वही पल्सर रेंज की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर 1,299 रुपए से लेकर 4,800 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 125 ड्रम सिंगल सीट की कीमत अब 80,090 रुपए से बढ़कर 81,389 रुपए हो गई है, जबकि 125 ड्रम स्प्लिट सीट की कीमत अब 84,000 रुपए है, जो पहले 82,701 रुपए थी।

हालाँकि बजाज पल्सर 125 डिस्क सिंगल और स्प्लिट सीटों की कीमतों में क्रमशः 51 रुपये और 29 रुपये की मामूली कमी देखी गई है और अब ये 86,048 रुपये और 88,902 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं बजाज ने पल्सर N250 और F250 की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। N250 पहले 1,39,117 रुपये में उपलब्ध थी, जो अब 4,563 रुपये बढ़कर 1,43,680 रुपये हो गई है। वहीं F250 की कीमत पहले 1,40,915 रुपए थी, जो अब 4,064 रुपए बढ़कर 1,44,979 रुपए में उपलब्ध है।

new Dominar 400 with factory-fitted touring accessories

बजाज डोमिनार 250 और डोमिनार 400 की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले ये दोनों मोटरसाइकिलें क्रमशः 1,64,307 रुपए और 2,17,473 रुपए में उपलब्ध थी, जबकि अब 1,68,602 रुपए और 2,22,386 रुपए में उपलब्ध हैं। वहीं बजाज चेतक अभी 1,41,440 रुपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है। कीमतों में वृद्धि के अलावा मोटरसाइकिलों में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है।