नवंबर 2020 में प्रीमियम SUV की बिक्री के आंकड़े – Fortuner, Endeavor, Gloster

Toyota Fortuner Trd-6

प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में एमजी ग्लॉस्टर ने एंट्री करते ही बिक्री के जबरदस्त आकड़े दर्ज किए हैं, जो कि अपने सेगमेंट की लीडर फॉर्च्यूनर से कुछ ही यूनिट कम है

भारत में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में बहुत कम कारें हैं। इसलिए इसकी बिक्री भी कम होती है। हालांकि फेस्टिव सीजन में इन चीजों में काफी बदलाव देखने को मिला है और नवंबर 2020 में कुल मिलाकर 2,194 यूनिट प्रीमियम एसयूवी की बिक्री की गई है हालांकि पिछले साल के बिक्री के आकड़ों को देखा जाए तो इसमें करीब 5 फीसदी की गिरावट देखी गई है, जो कि पिछले साल नवंबर 2019 में 2,299 यूनिट थी।

हालांकि यह बहुत बड़ी गिरावट नहीं है, क्योंकि खरीददार अब प्रीमियम एसयूवी की बजाय कॉम्पैक्ट एसयूवी या मिड साइज एसयूवी की ओर रूख कर रहे हैं। नवबंर 2020 में की गई बिक्री की बात करें तो हर बार की तरह इस बार भी टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) पहले नंबर पर रही है, जबकि एमजी मोटर्स की नई ग्लोस्टर को तीसरा स्थान मिला है। हालांकि यहाँ यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि ग्लोस्टर अपने सेगमेंट की लीडर से केवल 27 यूनिट पीछे रही है।

नवंबर 2020 में अधिकतर मॉडल की बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है। टोयोटा ने नवंबर 2020 में टोयोटा फॉर्च्यूनर की 656 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,063 यूनिट का था। इस तरह इस एसयूवी में 38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Mg gloster suv

Model November 2020 Sales November 2019 Sales Growth
1. Toyota Fortuner 656 1,063 -38%
2. Ford Endeavour 647 724 -11%
3. MG Gloster 627
4. VW Tiguan 138 176 -22%
5. Hyundai Tucson 76 59 29%
6. Honda CR-V 27 85 -68%
7. Mahindra Alturas G4 23 35 -34%
8. Skoda Kodiaq 157

टोयोटा फॉर्च्यूनर के बाद भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavor) रही, जिसकी नवंबर 2020 में कुल मिलाकर 647 यूनिट बेचीं गई है। इस एसयूवी की बिक्री में भी 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि पिछले साल 724 यूनिट थी।

इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला प्रदर्शन एमजी मोटर्स की ग्लोस्टर (MG Gloster) एसयूवी ने किया है, क्योंकि इसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने भारत में नवंबर 2020 में इस एसयूवी की 627 यूनिट की बिक्री की है और यह अपने सेगमेंट में तीसरे स्थान पर है। इस तरह हम कह सकते हैं कि ग्लोस्टर की शुरूआत इसके कॉम्पिटेटर के लिए खतरनाक है, जो कि इस सूची में भी दिख रहा है।

VW Tiguan Allspace

चौथे नम्बर पर रहने वाली फॉक्सवैगन तिगुआन (Volkswagen Tiguan) की नवंबर 2020 में 139 यूनिट की बिक्री हुई जो पिछले साल 176 यूनिट थी। इसमें 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि हुंडई टक्सन (Hyundai Tucson) की 75 यूनिट की बिक्री हुई जो की पिछले साल 59 यूनिट थी इसमें 29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं महिन्द्रा अल्टूरस G4 (Mahindra Alturas G4) की 23 यूनिट की बिक्री हुई जो पिछले साल 35 यूनिट थी।