जनवरी 2022 में प्रीमियम हैचबैक की बिक्री के आंकड़े – बलेनो, आई20, अल्ट्रोज, जैज, पोलो

tata-altroz-2.jpg

जनवरी 2022 में मारूति बलेनो की 6,791 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 16,648 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 59.2 फीसदी की गिरावट है

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी की बलेनो ने नियमित रूप से बिक्री की तुलना में कम बिक्री के बावजूद भी सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। जनवरी 2022 में कंपनी ने बलेनो की 6,791 यूनिट की बिक्री की है। हालाँकि बलेनो की बिक्री में सालाना आधार पर 59.2 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज हुई है, क्योंकि जनवरी 2021 में इसकी 16,648 यूनिट की बिक्री हुई थी।

बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए मारूति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। फ्रंट में इसे एक नया डिज़ाइन किया गया ग्रिल, हेडलैंप, नए फॉग लैंप हाउसिंग, रैपराउंड एलईडी टेल लैंप, नया टेलगेट और अपडेटेड बम्पर आदि मिलते हैं। वहीं इसमें एक नया डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल, सेगमेंट-फर्स्ट हेड-अप-डिस्प्ले, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नई सीटें आदि मिलती हैं।

वहीं जनवरी 2022 में हुंडई i20 ने 6,350 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। हालाँकि जनवरी 2021 में इसकी 8,505 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 25.3 फीसदी की गिरावट है। कंपनी ने इसके नए जेनरेशन को 2020 में लॉन्च किया था, जबकि इसके परफार्मेंस एडिशन एन लाइन को 2021 में लॉन्च किया गया था।hyundai i20 vs baleno

टॉप प्रीमियम हैचबैक जनवरी 2022 जनवरी 2021
1. मारूति सुजुकी बलेनो (-59.2%) 6,791 16,648
2. हुंडई आई20 (-25.3%) 6,350 8,505
3. टाटा अल्ट्रोज (-38.6%) 4,525 7,378
4. टोयोटा ग्लैंजा (-47.3%) 1,347 2,556
5. फॉक्सवैगन पोलो (-48.9%) 891 1,747
6. होंडा जैज (-38.3%) 588 953

वहीं टाटा अल्ट्रोज को पिछले महीने 4,525 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 7,378 यूनिट के मुकाबले 38.6 फीसदी की गिरावट है। इसी तरह टोयोटा ग्लैंजा जनवरी 2022 में 1,347 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 2,556 यूनिट के मुकाबले 47.3 फीसदी की गिरावट है।

चूंकि ग्लैंजा बलेनो का ही रिबैज वर्जन है और इसे जल्द फेसलिफ्ट अपडेट मिलने जा रहा है इसलिए जल्द ही बाजार में ग्लैंजा का भी फेसलिफ्ट वर्जन उपलब्ध होगा। वहीं फॉक्सवैगन पोलो की जनवरी 2022 में 891 बेचीं गई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 1,747 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 48.9 फीसदी की गिरावट है।Volkswagen-Polo-2.jpgवहीं होंडा जैज पिछले महीने 588 यूनिट की बिक्री के सूची में अंतिम स्थान पर रही है, जो जनवरी 2021 में बेचीं गई 953 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 38.3 फीसदी की गिरावट है।