मार्च 2022 में प्रीमियम हैचबैक की बिक्री के आंकड़े – बलेनो, अल्ट्रोज, i20, पोलो, ग्लैंजा

2022 toyota glanza-6

मार्च 2022 में मारूति सुजुकी बलेनो 14,520 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में सबसे ऊपर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 21,217 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 32 फीसदी की गिरावट है

मार्च 2022 में मारूति सुजुकी बलेनो 14,520 यूनिट की बिक्री के साथ एक बार फिर से देश में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। हालाँकि मार्च 2021 में इसकी 21,217 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 32 फीसदी की गिरावट है। मारूति सुजुकी ने हाल ही में बलेनो के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया था और इसे एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव मिला है। भारत में नई बलेनो की कीमत 6.35 लाख रूपए से शुरू है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 9.49 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।

2022 मारुति सुजुकी बलेनो एक पुन: डिज़ाइन किए गए ग्रिल सेक्शन, शार्प हेडलैम्प्स, नए डिज़ाइन किए गए टेल लैंप, अलॉय व्हील्स और अपडेटेड बंपर आदि के साथ आती है। बेहतर बिल्ड क्वालिटी के लिए बॉडीशेल को भी मजबूत किया गया है, जबकि इंटीरियर को भी नए डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील की उपस्थिति के साथ पूरी तरह से संशोधित किया गया है।

सुविधाओं की सूची में स्मार्टप्ले प्रो+ तकनीक, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, HUD, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नई सीटें, छह एयरबैग, फ्लोटिंग 9-इंच की टचस्क्रीन आदि प्राप्त हुई है। सूची में टाटा अल्ट्रोज़ 4,727 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, हालाँकि मार्च 2021 में इसकी इसकी कुल मिलाकर 7,550 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 37 फीसदी की गिरावट है। हाल ही में कंपनी ने अल्ट्रोज की पेशकश को आकर्षक बनाने के लिए डीसीए वेरिएंट को भी लॉन्च किया है।

मॉडल मार्च 2022 मार्च 2021
1. मारूति सुजुकी बलेनो (-32%) 14,520 21,217
2. टाटा अल्ट्रोज (-37%) 4,727 7,550
3. हुंडई आई20 (-48%) 4,693 9,045
4. टोयोटा ग्लैंजा 2,987 2,989
5. फॉक्सवैगन पोलो (-42%) 1,086 1,888
6. होंडा जैज (-82%) 125 707

वहीं मार्च 2022 में हुंडई आई20 कुल मिलाकर 4,693 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 9,045 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 48 फीसदी की गिरावट है। वहीं टोयोटा ने हाल ही में अपडेट हुई ग्लैंजा की कुल मिलाकर 2,987 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,989 यूनिट के मुकाबले स्थिर बिक्री को दर्शाता है।

चूंकि ग्लैंजा भी बलेनो का रिबैज वर्जन है। इसलिए इसे भी वही अपडेट मिले हैं, जो बलेनो को प्राप्त हुए हैं। जल्द ही देश में इन दोनों कारों को सीएनजी पावरट्रेन मिलने वाला है। वहीं फ़ॉक्सवैगन ने पिछले महीने पोलो की कुल 1,086 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,888 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 42 फीसदी की गिरावट है।यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि फॉक्सवैगन ने हाल ही में पोलो के इस साल के अंत तक बिक्री बंद करने की घोषणा की है और इसके विदाई के रूप में एक नया लिजेंड वेरिएंट लॉन्च किया है। वहीं होंडा कार्स इंडिया ने पिछले महीने जैज़ की केवल 125 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 707 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 82 फीसदी की गिरावट है।