अप्रैल 2022 में प्रीमियम हैचबैक की बिक्री के आंकड़े – बलेनो, अल्ट्रोज, i20, पोलो, ग्लैंजा

toyota glanza-8

अप्रैल 2022 में मारूति सुजुकी बलेनो की 10,938 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 16,384 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की गिरावट है

भारतीय बाजार में पिछले महीने अपनी बिक्री में गिरावट के बाद भी मारूति सजुकी बलेनो ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट का नेतृत्व किया है। मारूति सुजुकी ने अप्रैल 2022 में बलेनो की कुल 10,938 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 16,384 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की गिरावट है।

मारूति सुजुकी बलेनो ने मासिक आधार पर भी अपनी बिक्री में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की है, क्योंकि मार्च 2022 में इसकी 14,520 यूनिट की बिक्री हुई थी। हाल ही में मारूति सुजुकी ने बलेनो के अपडेट वर्जन को ल़ॉन्च किया है और अब इसकी पेशकश पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर हो गई है। बलेनो को अब, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, एचयूडी जैसे कई नए फीचर्स मिलते हैं।

वहीं टाटा अल्ट्रोज अप्रैल 2022 में कुल 4,366 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 6,640 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं मार्च 2022 में इसकी 4,727 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर केवल 7.6 फीसदी की गिरावट है। Tata-Altroz-Dark-edition-6.jpg

टॉप प्रीमियम हैचबैक मॉडल अप्रैल 2022 अप्रैल 2021
1. मारूति सुजुकी बलेनो (-33%) 10,938 16,384
2. टाटा अल्ट्रोज (-36%) 4,366 6,640
3. हुंडई आई20 (-6%) 4,707 5,002
4. टोयोटा ग्लैंजा  (21%) 2,646 2,182
5. फॉक्सवैगन पोलो (-39%) 728 1,197
6. होंडा जैज (-43%) 472 830

वहीं हुंडई आई20 पिछले महीने 4,707 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 5,002 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6 प्रतिशत कि गिरावट है, जबकि मार्च 2022 में इसकी 4,693 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं टोयोटा ग्लैंजा कुल 2,646 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 2,182 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि है।

हालाँकि मार्च 2022 में इसकी 2,987 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 11 फीसदी की गिरावट है। टोयोटा ने भी हाल ही में बलेनो की तरह ग्लैंजा के अपडेट वर्जन को लॉन्च किया है और इसे जल्द सीएनजी वर्जन मिलने की उम्मीद है। वहीं फॉक्सवैगन ने पिछले महीने पोलो की कुल 728 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,197 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39 फीसदी की गिरावट है।

hyundai i20 nline starry night color-2

हालाँकि मार्च 2022 में पोलो की 1,086 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 33 फीसदी की गिरावट है। इसी प्रकार होंडा ने 43 फीसदी की गिरावट के साथ जैज की कुल 472 यूनिट की बिक्री की है, जबकि अप्रैल 2021 में इसकी 830 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं मार्च 2022 में इसकी केवल 125 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 278 फीसदी की शानदार वृद्धि है।