सभी प्रीमियम हैचबैक की मई 2020 में बिक्री के आँकड़े – Baleno, Altroz, i20 से Polo तक

मारूति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) मई 2020 की बिक्री में टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) ​​और फॉक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo) के मुकाबले फिर से लिस्ट में सबसे ऊपर पर रही

भारत में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट काफी लोकप्रिय है और मई 2020 में एक बार फिर से बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) लीडर बनकर उभरी है। कंपनी ने मई 2020 में बलेनो की कुल 1,587 यूनिट की बिक्री की। हालांकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने बलेनो की कुल 15,176 यूनिट की बिक्री की थी, जबकि इस साल में करीब 90 प्रतिशत की गिरावट हुई है, जिसका कारण स्पष्ट तौर पर पिछले दो महीने से उद्योग में चल रही मंदी है।

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बलेनो के बाद टाटा मोटर्स की नई एन्ट्री टाटा अल्ट्रोज की रही, जिसने 1,379 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कंपनी ने अल्ट्रोज़ को इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया था और यह एएलएफए (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला प्रोडक्ट है।

यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि अल्ट्रोज़ मई 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टाटा की कार भी है और आने वाले महीनों में यह और बढ़ सकती है, जबकि बलेनो के बाद हमेशा से ही दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली कार हुंडई एलीट i20 (Hyundai I20) 878 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जबकि फॉक्सवैगन पोलो (VW Polo) 1,484 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में पोलो की बिक्री केवल 1,126 यूनिट थी, इस साल इसमें 24 फीसदी की वृद्धि हुई है।

ModelMay-20May-19Growth
1. Maruti Baleno1,58715,176-90%
2. Tata Altroz1,3790–
3. VW Polo1,1261,484-24%
4. Hyundai I208788,958-90%
5. Toyota Glanza5072,142-76%
6. Ford Freestyle57743-92%
7. Honda Jazz0676–

 

Maruti baleno vs Toyota glanza

इसके विपरीत चौथे स्थान पर रहने वाली एलीट i20 (Hyundai I20) ने पिछले साल 8,958 यूनिट की बिक्री की थी, जबकि इस साल इसमें 90 फीसदी की गिरावट दर्ज़ की गयी है, जबकि इस कार की तीसरी जेनरेशन की एलीट i20 नए एक्सटीरियर अपडेट, नए पावरट्रेन ऑप्शन, नए इक्वीपमेंट और अपडेटेड इंटीरियर के साथ इस साल के अंत तक भारतीय शोरूम में पहुँच सकती है।

टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) 507 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवे स्थान पर रही वही फोर्ड फ्रीस्टाइल (Ford Freestyle) को 57 यूनिट के बिक्री के साथ छठवें स्थान पर रही। ग्लैंजा की बिक्री में 76 प्रतिशत गिरावट और फ्रीस्टाइल की बिक्री में 92 प्रतिशत की गिरावट हुई। भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता टोयोटा मॉडल फिलहाल ग्लैंजा ही है क्योंकि इटिओस (Etios) और लीवा (Liva) अब बिक्री पर नहीं है, जबकि मामूली अपडेट के साथ होंडा जैज़ (Honda Jazz) का बीएस6 एडिशन कुछ ही महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है।