भारत में टाटा, किआ, टोयोटा, स्कोडा, फॉक्सवैगन और एमजी जैसे कुछ ब्रांड अपनी प्रीमियम 7-सीटर कारों को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं
भारत में 7-सीटर कारों की मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है और बड़ी फैमिली वाले लोग इसे पसंद भी करते हैं। इसी बात को कार निर्माताओं ने अच्छे से स्टडी किया है और यही वजह है कि आने वाले सालों में 7 सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में काफी एक्शन देखने को मिलेगा। यहाँ हमने उन सभी आगामी मॉडलों के बारे में जानकारी दी है।
1. एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट

हाल ही में फेसलिफ्टेड एमजी ग्लॉस्टर को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है।इसे मौजूदा मॉडल की तुलना में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट प्राप्त होंगे। हालाँकि इस प्रीमियम एसयूवी में किसी मैकेनिकल अपडेट की कोई खबर नहीं है।
2. नई स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवैगन टेरॉन

नई जेनेरशन स्कोडा कोडियाक के साथ-साथ फॉक्सवैगन टिगुआन का कुछ महीने पहले वैश्विक बाजारों के लिए अनावरण किया गया था, लेकिन भारत में इसके अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। नई टिगुआन के बजाय सात सीटों वाली फॉक्सवैगन टेरॉन को 2025 में लॉन्च करने का अनुमान लगाया गया है।
3. टोयोटा कोरोला क्रॉस 7-सीटर

2026 की शुरुआत में टोयोटा बिदादी में अपने तीसरे प्लांट में उत्पादन शुरू करेगी और ग्लोबल कोरोला क्रॉस का 7-सीटर वर्जन इस प्लांट से निकलने वाला संभवतः पहला मॉडल होगा। इसका व्हीलबेस बड़ा होगा और यह अपने भाई इनोवा हाइक्रॉस की तरह टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। यह कार परिचित 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ आएगी।
4. टोयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड हाइब्रिड और नया जेनरेशन

टोयोटा अगले साल फॉर्च्यूनर के साथ 2.8 लीटर माइल्ड हाइब्रिड डीजल इंजन पेश करेगी और यह पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हिलक्स में डेब्यू कर चुका है। यह ज्यादा माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस को सक्षम करेगा। इस बीच भारत में फॉर्च्यूनर के नए जेनरेशन को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
5. किआ इलेक्ट्रिक आरवी, न्यू-जेन कार्निवल और किआ ईवी9

तीन किआ कारों ने हमारी सूची में जगह बनाई है और उनमें से दो की भारत के लिए पुष्टि की गई है। इलेक्ट्रिक आरवी (संभवतः एमपीवी) 2025 या 2026 में बाजार में आएगी, जबकि प्रमुख सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी, ईवी9 को इस दशक के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही चौथे जेनरेशन की कार्निवल को भी अगले साल भारत में लॉन्च किया जाएगा।
6. टाटा सफारी ईवी
टाटा मोटर्स वर्तमान में कर्व, हैरियर और सफारी के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है, जिसके तहत जीरो इमिशन वाली सफारी के 2025 में आने की उम्मीद है। इसकी ड्राइविंग रेंज एक बार चार्ज होने पर 500 किमी से ज्यादा होने की उम्मीद है।