Pravaig Extinction MK1 इलेक्ट्रिक सेडान देगी 504 किलोमीटर की रेंज

बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप प्रवेग डाइनेमिक्स लिमिटेड ने फ्यूचरिस्टिक लुक वाली इलेक्ट्रिक सेडान के प्रोटोटाइप को तैयार किया है, जिसका नाम Pravaig Extinction MK1 रखा गया है

इलेक्ट्रिक वाहन (Electric vehicles) निस्संदेह ऑटोमोबाइल उद्योग का भविष्य हैं और हम पहले से ही वर्तमान में भविष्य की झलक देख रहे हैं। इस क्षेत्र में टेस्ला (Tesla) जैसी कंपनियों के प्रयासों से अमेरिकी बाजार में ईवी काफी लोकप्रिय हैं और यह अमेरिकन कार निर्माता वर्तमान में मॉडल 3 (Model 3), मॉडल एस (Model S), मॉडल एक्स (Model X) और रोडस्टर (Roadster) जैसे वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक कार बाजार में ग्लोबल लेवल पर अग्रणी है।

इधर भारतीय बाजार में भी कुछ निर्माताओं ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया है, जिसमें हुंडई कोना (Hyundai Kona), एमजी ईज़ेडएस (MG Ezs) और टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) आदि है। ये सभी इलेक्ट्रिक कारें अच्छा ड्राइविंग रेंज प्रदान करती हैं, लेकिन देखा जाए तो रेग्यूलर इंजन की तुलना में इलेक्ट्रिक कारों की ज्यादा कीमतें अभी बड़े पैमाने पर खरीददारों को आकर्षित नहीं कर पा रही हैं।

बेंगलुरु की प्रवेग डाइनेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड (Pravaig Dynamics Private Limited) नामक स्टार्ट-अप कंपनी इन दिनों एक इलेक्ट्रिक सेडान पर काम कर रही है, जिसे Pravaig Extinction MK1 नाम दिया गया है। हालांकि यह इलेक्ट्रिक सेडान अभी भी अपने डेवलमेंट के शुरूआती चरण में है, लेकिन इसे ‘भारत की टेस्ला’ कहा जा रहा है। हालांकि अभी कंपनी के प्रोडक्शन मॉडल का बाजार में आने के लिए इंतजार करना होगा, क्योंकि आधिकारिक वेबसाइट पर अभी भी इस कार के बारे में कोई जानकारी या विवरण नहीं है।

Pravaig Extinction MK13

हालांकि कंपनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक पेजों पर प्रोटोटाइप कार की कई इमेज को देखा जा सकता है, जिसकी डिजाइन शॉर्प और फ्यूचरिस्टिक है। सेडान का फ्रंट फेसिया काफी आक्रामक है और इसमें प्रीडेटर जैसा लुक दिया गया है। साइड प्रोफाइल बेहद अच्छा दिखता है, जिसमें एक प्रमुख शोल्डर लाइन हेडलैम्प्स से टेललाइट्स तक है। ब्लैक अलॉय व्हील व्हाइट कलर के साथ काफी अच्छे दिखते हैं।

रियर में कार का सबसे सुंदर डिजाइन एलईडी टेललाइट्स एलिमेंट है, जबकि लोगो टेललाइट्स के बीच लगाया गया है। डाइमेंशन में यह 4,820 mm लंबी, 1,934 mm चौड़ी, 1,448 mm ऊंची हो सकती है, जबकि इसका व्हीलबेस 3,038 mm का हो सकता है। हालांकि हमें संदेह है कि उत्पादन मॉडल 2 दरवाजे वाला वाहन होगा, लेकिन भारतीय कार खरीदार आमतौर पर व्यवहारिक वाहन खरीदना पसंद करते हैं।

Pravaig Extinction MK12

इस तरह 4-डूर्स वाली फैमिली सेडान एक सुरक्षित विकल्प होगी और कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी भी सबसे सुरक्षित शर्त होगी। संभवतः Pravaig अपने पहले उत्पाद को प्रीमियम बाजार के लिए लक्षित कर सकता है और बाद में लाइन-अप में फैमिली ओरिएंटेड कारों को पेश कर सकता है। कंपनी जल्द ही इस इलेक्ट्रिक वाहन की कोई अधिकारिक जानकारी दे सकती है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार Pravaig Extinction MK1 सेडान 96 kWh बैटरी लगायी गयी है और यह कार एक बार चार्ज होने पर 504 किमी की रेंज देगी। इसकी पावर 204 PS है। सेडान की अधिकतम स्पीड 196 किमी है।

प्रवेग डायनेमिक्स ने इस दिवाली पर इस इलेक्ट्रिक सेडान का अनावरण करने और 2021 में लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी ने दिल्ली और बेंगलुरु में बिक्री शुरू करने और फिर मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे के बीच विस्तार करने के साथ 250 यूनिट का वार्षिक बिक्री लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी की योजना में पहले साल में 2,500 यूनिट की डिलीवरी करना है।