एमपीवी खरीदने की बना रहे हैं योजना? पहले जान लीजिए प्रतीक्षा अवधि

यहाँ भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कुछ उन एमपीवी की सूची दी गई है, जिनकी प्रतीक्षा अवधि 2 महीने से लेकर 17 महीने तक है

भारतीय बाजार में इन दिनों एमपीवी सेगमेंट की लोकप्रियता अपने चरम पर है और लोग इनके व्यवहारिक नेचर व ज्यादा स्पेस के कारण इन्हें खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि मजबूत माँग के कारण कुछ एमपीवी की प्रतीक्षा अवधि ज्यादा है और इनको खरीददने से पहले खरीददारों को कई महीनों तक इंतजार करना पड़ सकता है।

वर्तमान में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध एमपीवी में सबसे ज्यादा प्रतीक्षा अवधि हाल ही में लॉन्च हुई किआ कैरेंस पर है। कैरेंस के 1.5-लीटर पेट्रोल वेरिएंट के लिए 17 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है, वहीं 1.5-लीटर डीजल वेरिएंट की डिलीवरी के लिए खरीददारों को 3 से 5 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

इसके अलावा कैरेंस के 1.4-लीटर, पेट्रोल वेरिएंट के लिए भी प्रतीक्षा अवधि 6 महीने तक है। वहीं भारतीय बाजार में किआ के प्रमुख मॉडल कार्निवल के वैरिएंट के आधार पर भी 6 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में किआ कार्निवल को पहले ही नया जेनरेशन मिल चुका है और जल्द ही भारत को भी नया जेनरेशन मॉडल मिलने की उम्मीद है।

2022 maruti suzuki ertiga

मॉडलप्रतीक्षा अवधि
किआ कैरेंस5 महीने तक (1.5-लीटर, पेट्रोल एमटी वेरिएंट के लिए 17 महीने तक)
किआ कॉर्निवल6 महीने तक
मारूति सुजुकी एर्टिगा3 महीने से लेकर 9 महीने तक
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा3 महीने तक
रेनो ट्राइबर2 महीने तक

ज्यादा प्रतीक्षा अवधि की अगली पंक्ति में मारुति सुजुकी एर्टिगा का नाम है, जिसमें वर्तमान में पेट्रोल वेरिएंट के लिए 3 महीने तक और सीएनजी वेरिएंट के लिए 9 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है। इस एमपीवी को हाल ही में मामूली फेसलिफ्ट के साथ अपडेट दिया गया है और नए वर्जन को कुछ नए फीचर्स के साथ अधिक कुशल इंजन विकल्प दिया गया है।

भारत में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का माँग अभी भी काफी मजबूत है और कंपनी भारतीय कार बाजार में खरीददारों के बीच मजबूत लोकप्रियता का आनंद ले रही है। यह एमपीवी अपने ज्यादा स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और सुरक्षा सुविधाओं के कारण काफी पसंद की जाती है। वर्तमान में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के चुने हुए वर्जन पर प्रतीक्षा अवधि करीब 3 महीने तक है।

Toyota-Innova-Crysta-4.jpgइसी प्रकार रेनो ट्राइबर भी भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय वाहन है और इसकी सस्ती कीमत, अच्छा इंटीरियर स्पेस और किफायती पावरट्रेन इसकी मजबूत माँग की प्रमुख कारक है। खरीददारों को वर्तमान में इस कॉम्पैक्ट रेनो एमपीवी की डिलीवरी लेने के लिए 2 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है और यह गाड़ी एमपीवी के साथ-साथ हैचबैक सेगमेंट की भी जरूरत को पूरा करती है।