
Ola Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में 5 फरवरी 2025 से 3 बैटरी पैक के साथ खरीदा जा सकेगा
Ola Electric ने पिछले साल अगस्त में घरेलू बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को रेगुलर, X और Pro में पेश किया था। इसके बेस मॉडल Ola Roadster X की कीमत 2.5 kWh वेरिएंट के लिए 74,999 रुपये है, जबकि 3.5 kWh और 4.5 kWh बैटरी विकल्प की कीमत क्रमशः 84,999 रुपये और 99,999 रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम बेंगलुरु) रखी गई थी।
ओला ने अब पुष्टि की है कि Roadster X 5 फरवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और इवेंट को ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। टॉप-स्पेक Roadster X एक बार चार्ज करने पर 200 किमी की रेंज प्रदान करता है और इसकी टॉप स्पीड 124 किमी प्रति घंटे की है। यह 11 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है जबकि स्टैंडर्ड रोडस्टर 13 किलोवाट यूनिट से लैस है।
दोनों मॉडल टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन के साथ आते हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में आगे और पीछे दोनों तरफ सिंगल डिस्क शामिल है, जो एबीएस सिस्टम द्वारा सहायता प्राप्त है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में अलॉय व्हील्स, क्रूज़ कंट्रोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम के साथ-साथ 4.3-इंच का एलसीडी डिस्प्ले के साथ मूवओएस 5 आदि फीचर्स मिलते हैं।

इसमें एलईडी लाइटिंग, रीजेन ब्रेकिंग, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स मोड, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, जियो और टाइम फेंसिंग आदि की सुविधा भी है। ओला ने पहले कहा था कि Roadster X के लिए ग्राहक डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होगी और हमें उम्मीद है कि ब्रांड इस पर कायम रहेगा। भारत में इसकी बुकिंग पहले से खुली हुई है।
सभी वेरिएंट इको, नॉर्मल और स्पोर्ट जैसे तीन राइडिंग मोड के साथ आते हैं। ब्रांड के मुताबिक, बड़ा 4.5 kWh बैटरी से लैस वेरिएंट महज 2.8 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। 2.5 kWh यूनिट 117 किमी की रेंज का दावा करती है, जबकि 3.5 kWh बैटरी पैक 159 किमी कि रेंज प्रदान करता है।

ओला Roadster X को डबल क्रैडल फ्रेम पर बनाया गया है। नॉन-टच डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल स्पीडोमीटर, राइड मोड, रेंज जैसी बहुत सारी जानकारी देता है। हाल ही में ओला ने जेनेरशन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को नए फीचर्स, ज्यादा रेंज और पावर के साथ लॉन्च किया है और इनकी कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है।