ओला इलेक्ट्रिक का होली महोत्सव लॉन्च, रोडस्टर रेंज अब सिर्फ 79,999 रुपये से शुरू

Ola Electric 2 Wheelers

रोडस्टर मोटरसाइकिल रेंज की शुरुआती कीमत अब 79,999 रुपये से शुरू हो गई है, जिससे इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें अब एंट्री लेवल पेट्रोल (ICE) बाइकों की कीमत के बराबर आ गई हैं

ओला इलेक्ट्रिक ने होली के मौके पर ‘होली महोत्सव’ की घोषणा करते हुए भारत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट को नई शुरुआत देने का ऐलान किया है। होलिका दहन के शुभ अवसर पर कंपनी ने बताया कि उसकी रोडस्टर रेंज की शुरुआती कीमत अब सिर्फ 79,999 रुपये से शुरू होगी। इस नई कीमत के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें अब एंट्री-लेवल पेट्रोल (ICE) बाइक्स के बराबर आ गई हैं।

कंपनी की रोडस्टर X रेंज 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है, जिनकी नई कीमतें क्रमशः 79,999 रुपये, 92,999 रुपये और 99,999 रुपये रखी गई हैं। वहीं रोडस्टर X+ मॉडल 4.5 kWh और 9.1 kWh बैटरी विकल्पों में आता है, जिनकी कीमत अब 1,09,999 रुपये और 1,89,000 रुपये है।

होली ऑफर्स के तहत कंपनी ने ‘मुहूर्त महोत्सव’ भी पेश किया है, जो केवल आज और कल के लिए मान्य है। इसमें 90 मिनट की विशेष ‘शुभ मुहूर्त’ विंडो के दौरान सीमित यूनिट्स खास फेस्टिव कीमत पर उपलब्ध होंगी। इस दौरान कीमत का खुलासा लाइव विंडो में ही किया जाएगा। इसके अलावा, ग्राहक S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 Pro+ (4 kWh) पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ भी उठा सकते हैं।

Ola S1 Pro+ (1)

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि “इस होली रोडस्टर की कीमत 79,999 रुपये करने के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब प्रीमियम विकल्प नहीं, बल्कि समझदारी भरा डिफॉल्ट विकल्प बन गई है। इस नई कीमत से इलेक्ट्रिक और पेट्रोल बाइक्स के बीच का अंतर खत्म हो गया है और अब बदलाव की रफ्तार और तेज होगी।”

हाल ही में कंपनी ने ‘ओला इंसाइडर्स’ नाम से एक खास कम्युनिटी प्रोग्राम की भी घोषणा की है, जो देशभर के 10 लाख से ज्यादा मौजूदा ग्राहकों के लिए है। होली महोत्सव के दौरान ओला इंसाइडर्स सदस्यों को मुहूर्त महोत्सव विंडो में मौजूदा फायदों के अलावा 5,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

ola Roadster X1

ओला इंसाइडर्स प्रोग्राम के तहत तीन मुख्य फायदे मिलते हैं। पहला ‘अपग्रेड’ विकल्प, जिसमें Gen 1 और Gen 2 ग्राहक अपनी पुरानी स्कूटर अपग्रेड कर Gen 3 S1 और रोडस्टर मॉडल पर 50,000 रुपये तक का लाभ पा सकते हैं। दूसरा ‘ऐड-ऑन’ विकल्प, जिसमें मौजूदा ग्राहक उसी नाम पर नया ओला वाहन खरीदने पर 20,000 रुपये तक का फायदा (कैशबैक और MoveOS अपग्रेड सहित) पा सकते हैं। तीसरा ‘रेफरल’ लाभ, जिसमें सफल डिलीवरी पर ग्राहक 5,000 रुपये तक ओला क्रेडिट कमा सकते हैं और नए खरीदार को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलता है।

फिलहाल ओला इलेक्ट्रिक Gen 3 S1 स्कूटरों की विस्तृत रेंज पेश करती है, जिसमें प्रीमियम S1 Pro+ और S1 Pro के विभिन्न बैटरी विकल्प शामिल हैं, साथ ही S1 X+ और S1 X जैसे किफायती मॉडल भी उपलब्ध हैं। होली के इस खास मौके पर कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।