Oben Rorr EVO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, कीमत 99,999 रुपये

Oben Rorr EVO 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3 सेकंड में पकड़ लेती है, इसकी टॉप स्पीड 110 किमी/घंटा है और यह एक बार चार्ज करने पर 180 किमी तक चल सकती है

Oben Electric ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Rorr EVO को लॉन्च कर दिया है। इसे शुरुआती 10,000 ग्राहकों के लिए 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की खास कीमत पर पेश किया गया है। यह बाइक डिजाइन, परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में नया स्टैंडर्ड सेट करने का दावा करती है।

Rorr EVO का डिज़ाइन काफी बोल्ड और मस्कुलर है, जो इसे एक स्ट्रीटफाइटर लुक देता है। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप और सिग्नेचर लाइटिंग दी गई है, जो इसे खास पहचान देती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी/घंटा है और यह एक बार चार्ज करने पर 180 किमी (IDC) तक की रेंज देती है।

यह 90 मिनट में 0 से 80% तक फास्ट चार्ज हो सकती है। इसमें Oben Plug फास्ट चार्जर और ऑनबोर्ड चार्जर (Oben Port) दोनों दिए गए हैं, जिससे चार्जिंग आसान हो जाती है। Rorr EVO में SmartIQ नाम का AI-आधारित राइड मोड दिया गया है, जो राइडिंग पैटर्न को समझकर पावर डिलीवरी को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इससे रेंज लगभग 15 फीसदी तक बढ़ सकती है।

Oben Rorr EVO (2)

इसमें IP68 रेटिंग वाला मोटर दिया गया है, जिसे कंपनी ने खुद विकसित किया है। इसके साथ नया सिंगल-स्टेज चेन ड्राइव सिस्टम मिलता है, जो बेहतर टॉर्क और स्मूद राइडिंग अनुभव देता है। इसमें 3.4 kWh LFP बैटरी दी गई है, जो ज्यादा हीट-रेसिस्टेंट और लंबी लाइफ वाली है। यह बैटरी 8 साल की वारंटी के साथ आती है।

Rorr EVO अपने सेगमेंट में कई यूनिक फीचर्स देती है। इसमें 680 mm लंबी सीट, 780 mm सीट हाइट और 200 mm ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है, जो इसे आरामदायक बनाता है। खास बात यह है कि इसमें 10 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मिलता है, जिसमें अंडर-सीट और टैंक स्टोरेज शामिल है। साथ ही ड्यूल USB चार्जिंग पोर्ट और रिवर्स मोड भी दिया गया है।

Oben Rorr EVO

इस बाइक में Fall Alert और Emergency Assist जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Unified Brake Assist (UBA), Driver Alert System (DAS) और चौड़ा रियर टायर बेहतर सुरक्षा देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें नेविगेशन, कॉल-मैसेज अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल मिलते हैं। Oben ऐप के जरिए राइड हिस्ट्री, जियो-फेंसिंग, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, चोरी से सुरक्षा और ‘Find My Rorr’ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Rorr EVO को चार कलर ऑप्शन Pulse Red, Neutron Blue, Magnetic Black और Photon White में पेश किया गया है। शुरुआती 10,000 ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 99,999 रुपये रखी गई है, जिसके बाद यह 1,24,999 रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी। इसकी बुकिंग 777 रुपये में शुरू हो चुकी है और टेस्ट राइड व डिलीवरी जून 2026 से देशभर में शुरू होंगी।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...