निसान Magnite KURO एडिशन भारत में हुई लॉन्च, कीमत 8.30 लाख से शुरू

निसान Magnite KURO एडिशन में ऑल-ब्लैक लुक, दमदार डिज़ाइन एलिमेंट्स और खास KURO ब्रांडिंग मिलती है, जो इसे बेहद प्रीमियम और स्टाइलिश बनाते हैं

निसान इंडिया ने आज अपनी लोक्रप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी, निसान मैग्नाइट का KURO Special Edition लॉन्च कर दिया है। यह एक शानदार और प्रीमियम ब्लैक-थीम वाला वर्जन है, जिसकी शुरुआती कीमत 8.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। “KURO” जापानी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है ब्लैक। इस स्पेशल एडिशन को सिर्फ 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। KURO स्पेशल एडिशन के साथ-साथ, निसान ने Magnite SUV के लिए एक नया मेटैलिक ग्रे कलर ऑप्शन भी पेश किया है। यह नया रंग Tekna, Tekna+ और N Connecta वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

निसान Magnite KURO एडिशन में अंदर और बाहर दोनों ओर ऑल-ब्लैक थीम दी गई है, जो इसे एक प्रीमियम और बोल्ड लुक देती है। इसके एक्सटीरियर में पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, रेज़िन ब्लैक फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, ग्लॉस ब्लैक रूफ रेल्स, R16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स, KURO स्पेशल बैजिंग, ब्लैक डोर हैंडल्स और ब्लैक LED हेडलैम्प्स, लाइटसेबर इंडिकेटर शामिल हैं।

वहीं Magnite KURO के केबिन में भी काला (Midnight) थीम दिया गया है। इसके डैशबोर्ड, गियर शिफ्ट गार्निश और स्टीयरिंग पर पियानो ब्लैक फिनिश मिलती है। साथ ही सन वाइज़र और डोर ट्रिम्स भी डार्क थीम में दिए गए हैं। इसमें वायरलेस चार्जर (Sable Black) स्टैंडर्ड फीचर और Stealth डैश कैम एक्सेसरी के तौर पर पेश किया गया है।

Nissan Magnite Kuro2

नई निसान मैग्नाइट ने अपनी मजबूती और सुरक्षा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसे हाल ही में ग्लोबल NCAP से 5-स्टार पैसेंजर सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिससे यह भारत और दक्षिण अफ्रीका की सबसे सुरक्षित SUV में से एक बन गई है। यह रेटिंग दुनिया के सबसे भरोसेमंद सेफ्टी टेस्ट में मिली है, जो इसकी मजबूती और सुरक्षा का बड़ा सबूत है।

नई मैग्नाइट को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था और यह उन्नत CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसमें 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिनमें 6 एयरबैग, 67% हाई टेन्शन स्टील से बनी मजबूत बॉडी, ABS + EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ब्रेक असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) आदि शामिल हैं।

Nissan Magnite Kuro3

B4D 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स वाली निसान मैग्नाइट की कीमत 8,30,500 रुपये है। यही इंजन अगर EZ-शिफ्ट (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) के साथ लिया जाए, तो इसकी कीमत 8,85,500 रुपये है। जिन लोगों को ज्यादा परफॉर्मेंस चाहिए, उनके लिए HRA0 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मौजूद है। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसकी कीमत 9,71,500 रुपये है, जबकि CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इसकी कीमत 10,86,500 रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) है।