Nissan Magnite को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4 स्टार रेटिंग

निसान मैग्नाइट को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में चार स्टार सेफ्टी रेटिंग  मिली है और यह उच्च सुरक्षा रेटिंग के साथ भारत में सबसे सस्ते मॉडलों में से एक बन गई है

निसान मोटर इंडिया (Nissan Motor India) ने पिछले महीने की शुरुआत में भारत में अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) को लॉन्च किया है, जिसे देश में कापी अच्छा फीडबैक मिल रहा है। इस कार को अब तक भारत में 30,000 से भी अधिक यूनिट की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है, जबकि इसके एंट्री लेवल मॉडल के लिए आठ महीने तक की वेटिंग लिस्ट चल रही है।

कंपनी का दावा कि मैग्नाइट की मेंटनेंस लागत 29 पैसे प्रति किमी है और इसे केवल मात्र दो सप्ताह में 1.50 लाख से भी ज्यादा पूछताछ प्राप्त हो चुकी है। हाल ही में इस कार को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली है। हालांकि टेस्टिंग के अन्य विवरण अभी तक सामने नहीं आए हैं, यह भारत-विशेष मॉडल प्रतीत होता है क्योंकि मैग्नाइट केवल तमिलनाडु में ही बनती है।

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए नई कार आकलन कार्यक्रम (ASEAN NCAP) ने हाल ही में मैग्नाइट पर एक आकलन किया है और यह 2020 में निसान ब्रांड के तहत दूसरा मूल्यांकन मॉडल था। इस तरह कार की ओवरआल रेटिंग 4-स्टार रही है, जो कि इसे भारत की सबसे सस्ती और सुरक्षित कार भी बनाता है।

Nissan Magnite Compact SUV 1

कंपनी मैग्नाइट की पेशकश दो साल की मानक वारंटी के साथ करती है और इसे पाँच साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसने कॉम्पैक्ट एसयूवी स्पेस में अपनी शुरुआती कीमत के साथ अपनी जगह बनाई है, जिसकी कीमत फिलहाल 4.99 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए है, और इसके बाद सेगमेंट में किफायती मॉडल किआ सोनेट है जिसकी कीमत 6.79 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।

कंपनी ने मैग्नाइट का प्रोडक्शन भारी स्थानीयकृत CMF-A + प्लेटफॉर्म पर किया है, जिस पर आने वाली कार रेनो काइगर (Renault Kiger) को भी विकसित किया जाना है। निसान मैग्नाइट की तरह ही रेनो काइगर को भी आक्रामक मूल्य रेंज के साथ पेश किया जा सकता है, जो कि इस फ्रांसीसी निर्माता की महत्वपूर्ण रणनीति रही है।

Nissan Magnite

कार को पावर देने के लिए 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो तीन-पॉट पेट्रोल इंजन मिला है, जो कि क्रमशः पांच-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। मैग्नाइट का मुकाबला किआ सोनेट, मारुति विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 300, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और होंडा डब्ल्यूआर-वी जैसी कारों से है।