नई कीमतों के साथ Nissan Magnite बनी और किफायती, टॉप मॉडल पर 1 लाख रुपये तक की बचत

जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद निसान मैग्नाइट का बेस Visia MT वेरिएंट अब 6 लाख से कम कीमत में उपलब्ध है

निसान इंडिया ने सरकार द्वारा घोषित नए जीएसटी दरों का स्वागत किया है और घोषणा की है कि वह इसका पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी। इस फैसले के तहत नई निसान मैग्नाइट के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में कमी की गई है। कंपनी का मानना है कि यह कदम त्योहारी सीजन में ग्राहकों का विश्वास बढ़ाएगा और ऑटोमोबाइल सेक्टर को मजबूती देगा।

संशोधन के बाद, नई निसान मैग्नाइट Visia MT अब 6 लाख रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध है, जिससे यह भारत की सबसे सुरक्षित और किफायती B-SUV में से एक बन गई है। नई निसान मैग्नाइट N-Connecta CVT और नई निसान मैग्नाइट KURO स्पेशल एडिशन CVT वेरिएंट अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में आने का अनुमान है। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है जो आकर्षक कीमत पर प्रीमियम लुक और उन्नत फीचर्स चाहते हैं।

इसके अलावा, टॉप एंड वेरिएंट CVT Tekna और CVT Tekna+ की कीमतों में भी बड़ी कमी की गई है। अब ये क्रमशः लगभग 97,300 रुपये और 1,00,400 रुपये तक सस्ती हो गई हैं। नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से डिलीवरी पर लागू होंगी, जो नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हो रही हैं। हालांकि, ग्राहक तुरंत ही नई कीमतों पर बुकिंग करा सकते हैं।

Nissan Magnite Kuro3

वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमत (जीएसटी 2.0 के बाद)
MT VISIA6,14,0005,61,600
MT VISIA+6,64,0006,07,400
MT ACENTA7,29,0006,66,800
MT N-CONNECTA7,97,0007,29,000
MT KURO Edition8,30,5007,59,600
MT TEKNA8,92,0008,15,900
MT TEKNA+9,27,0008,48,000
EZ-Shift VISIA6,74,5006,16,900
EZ-Shift ACENTA7,84,0007,17,100
EZ-Shift N-CONNECTA8,52,0007,79,300
EZ-Shift KURO Edition8,85,5008,09,900
EZ-Shift TEKNA9,47,0008,66,200
EZ-Shift TEKNA+9,82,0008,98,200
Turbo MT N-CONNECTA9,38,0008,57,900
Turbo MT KURO Edition9,71,5008,88,600
Turbo MT TEKNA10,18,0009,31,100
Turbo MT TEKNA+10,54,0009,64,000
Turbo X-TRONIC CVT ACENTA9,99,4009,14,100
Turbo X-TRONIC CVT N-CONNECTA10,53,0009,63,100
Turbo CVT KURO Special Edition10,86,5009,93,800
Turbo X-TRONIC CVT TEKNA11,40,00010,42,700
Turbo X-TRONIC CVT TEKNA+11,76,00010,75,600

नई निसान मैग्नाइट को GNCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। सभी वेरिएंट्स में अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं। इसमें 20+ बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स और 55+ सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने पहली बार 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी प्लान भी पेश की है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक भरोसेमंद सेवा मिलेगी।

जीएसटी दर घटने के बाद, नई निसान मैग्नाइट के लिए सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट अब 71,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें 3,000 रुपये की अतिरिक्त बचत भी शामिल है। यह किट 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल MT वेरिएंट के साथ आती है और इसके बावजूद भी मैग्नाइट CNG में 336 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

Nissan Magnite Kuro2

हाल ही में कंपनी ने मैग्नाइट KURO स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया था, जिसमें ब्लैक थीम, प्रीमियम इंटीरियर और जापानी डिज़ाइन का टच दिया गया है। इसके अलावा मेटालिक ग्रे कलर ऑप्शन भी उपलब्ध कराया गया है। नई निसान मैग्नाइट अब 65 से अधिक देशों में उपलब्ध है और अपने बोल्ड डिज़ाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार रोड प्रेज़ेंस के साथ बी-एसयूवी सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बन चुकी है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्सा ने कहा, “यह जीएसटी कटौती ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए समय पर मिला प्रोत्साहन है। हम इसका पूरा लाभ ग्राहकों को देंगे, जिससे गाड़ियां और किफायती होंगी और बाजार में मांग बढ़ेगी। जैसे-जैसे हम त्योहारों के मौसम के करीब आ रहे हैं, यह कदम उपभोक्ताओं के उत्साह को बढ़ाएगा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में लगातार बढ़त बनाए रखने में मदद करेगा।”