Nissan Gravite की सीटिंग, इंटीरियर, डिज़ाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा, जल्द होगी लॉन्च

Nissan Gravite (4)

निसान की नई Gravite एमपीवी 1.0 लीटर NA और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी

निसान भारतीय बाजार में 17 फरवरी 2026 को अपनी नई एमपीवी Gravite को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इसका एक नया वीडियो जारी किया है और इसमें हाईवे और दूरदराज इलाकों में रोड टेस्टिंग और वॉटर वेडिंग टेस्ट के को दिखाया गया है। यह एमपीवी रेनो Triber के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और उम्मीद है कि इसकी कीमत भी किफायती  होगी।

डिज़ाइन की बात करें तो निसान Gravite को बॉक्सी और अपराइट स्टांस के साथ पेश किया जाएगा, जिससे इसे एक मजबूत और प्रीमियम लुक मिलेगा। निसान ने इसे Triber से अलग दिखाने के लिए इसमें C-शेप LED हेडलाइट्स, ब्रांड की सिग्नेचर ग्रिल और अधिक मस्कुलर बंपर दिया है। इसके अलावा, रूफ रेल्स, बॉडी क्लैडिंग और अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे। पीछे की तरफ, इस MPV में रैपअराउंड LED टेललाइट्स, C-शेप बंपर डिज़ाइन और फॉक्स स्किड प्लेट देखने को मिलेगी।

निसान Gravite में 7-सीटर केबिन और फ्लैट फ्लोर लेआउट मिलेगा। दूसरी पंक्ति की सीट्स में स्लाइड और रीक्लाइन फीचर होगा, जबकि तीसरी पंक्ति बच्चों या छोटे सफर के लिए अधिक उपयुक्त रहेगी। फोल्डेबल रियर सीट्स के जरिए जरूरत के अनुसार बूट स्पेस को बढ़ाया जा सकेगा।

Nissan Gravite (5)

इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सभी रो के लिए रियर AC वेंट्स, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल और कई स्टोरेज स्पेस दिए जाएंगे। टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है।

सुरक्षा के लिहाज से निसान Gravite में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है। निसान Gravite का मुकाबला मुख्य रूप से मारुति सुजुकी Ertiga के एंट्री और मिड वेरिएंट्स से होगा। इसकी अनुमानित कीमत 6 लाख से लेकर 8.40 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है, जबकि डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

Nissan Gravite (6)

इंजन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड दोनों वर्जन में उपलब्ध होगा। गियरबॉक्स के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है। भविष्य में फैक्ट्री-फिटेड CNG वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी आने वाले महीनो में Tekton एसयूवी को भी लॉन्च करेगी।