हुंडई की प्रीमियम हैचबैक 2020 हुंडई i20 इस फेस्टिव सीजन में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है, लेकिन इसी कार पर बेस्ड क्रॉसओवर के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है
हुंडई i20 एक्टिव (Hyundai i20 Active) मूल रूप से रेग्यूलर एलीट i20 (Elite i20) का क्रॉसओवर एडिशन है और इसे भारत में मार्च 2015 में लॉन्च किया गया था। डोनर कार i20 से लिए गए फ्रंट-रियर और साइड में प्लास्टिक क्लैडिंग, फ़ीचर्ड बिट्स रियर स्किड प्लेट, रूफ रेल, एल्युमीनियम पैडल और फ्यूल लिड कवर i20 Active को और भी क्यूट लुक देते हैं।
हालांकि अभी हुंडई i20 एक्टिव को बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों में अपग्रेड नहीं किया गया है और इस साल की शुरुआत में इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन हाल ही में इस कार के नए जेनरेशन का एक रेंडर वीडियो सामने आया है, जिससे यह विचार मिलता है कि अगर नई जेनरेशन की एक्टिव लॉन्च होती है तो उसका लुक और डिजाइन कैसा हो सकता है?
वीडियो की शुरूआत i20 से होता है और सबसे पहला बदलाव फ्रंट में किया गया है। कार में फ्रंट की स्किड प्लेट के साथ, इसकी ब़ॉडी के चारों ओर प्लास्टिक क्लैडिंग है। फ्रंट ग्रिल को फिर से डिज़ाइन किया गया है और इसमें हनीमेश पैटर्न की सुविधा देखी जा सकती है।
रेंडर वीडियो में कार को नए डायमंड अलॉय व्हील मिले हैं, जबकि क्रोम बेल्ट लाइन को बरकरार रखा गया है। पिछले जेनरेशन मॉडल की फंक्शनल रूफ रेल के विपरीत i20 एक्टिव के फॉक्स यूनिट को सिल्वर फिनिश प्राप्त होता है। कार के बाकी के कैरेक्टर रेग्यूलर 2020 i20 से लिए गए हैं और इसमें डेटाइम रनिंग लैंप के साथ एलईडी हेडलैम्प देखे जा सकते हैं।
हालांकि हुंडई ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि नई जनरेशन i20 का क्रॉसओवर एडिशन कब लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि इसी कीमत के आस-पास हुंडई के पोर्टपोलियो में सब 4 मीटर एसयूवी वेन्यू है, लेकिन एक तथ्य यह भी है कि ग्राहकों के एक व्यापक समूह को यह कार अपनी ओर आकर्षित करने में मदद कर सकती है।
ऐसे में अगर हुंडई इसे एक अलग कार के रूप में लॉन्च करने के बजाय सभी बिट्स और पार्ट्स के साथ एक नया एक्टिव एडिशन पेश करती है तो यह बेहतर कदम साबित हो सकता है, क्योंकि भारतीय बाजार में इन दिनों क्रॉसओवर और एसयूवी की ओर झुकाव साफ तौर पर देखा जा सकता है।