नई Volkswagen Taigun SUV की पहली झलक दिखी, 9 अप्रैल को होगी लॉन्च

Volkswagen Taigun को एक्सटीरियर और इंटीरियर में अपडेट्स मिलेंगे, साथ ही इसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जोड़ा जा सकता है

फॉक्सवैगन इंडिया ने अपडेटेड Taigun की पहली झलक दिखा दी है और पुष्टि की है कि यह एसयूवी 9 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च होगी। इस साल फॉक्सवैगन Tiguan R Line के बाद यह कंपनी का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा। नई Taigun में डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स में कई अपडेट्स देखने को मिलेंगे, हालांकि इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे।

डिज़ाइन की बात करें तो नई Taigun में ज्यादा शार्प और उभरी हुई बॉडी लाइन्स मिलेंगी, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम नजर आएगा। यह MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर ही आधारित रहेगी। टीज़र में नए LED टेललैंप दिखे हैं, जिन्हें एक LED लाइट स्ट्रिप से जोड़ा गया है।

इसके अलावा अपडेटेड LED हेडलाइट्स, इल्लुमिनेटेड Volkswagen लोगो और DRL स्ट्रिप भी मिलने की संभावना है। नई अलॉय व्हील्स के साथ-साथ रूफ रेल्स और रियर स्पॉइलर जैसे फीचर्स बरकरार रहेंगे, जबकि फ्रंट और रियर बंपर में हल्के बदलाव किए जाएंगे।

New-VW-taigun-1

इंटीरियर में भी कई अपडेट किए जाएंगे। इसमें नया और ज्यादा प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ), वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स और ड्यूल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

इसके अलावा, केबिन कूलिंग को बेहतर बनाने के लिए नया कंप्रेसर दिया जा सकता है और रियर सीट्स में मसाज फंक्शन भी मिलने की संभावना है, जैसा कि हाल ही में अपडेट हुई स्कोडा Kushaq में देखा गया है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (115 hp, 178 Nm) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 hp, 250 Nm) पहले की तरह मिलते रहेंगे। इसके साथ ही एक नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जोड़ा जा सकता है।

Taigun Facelift 1
Image Source: Aditya Lala Twitter (X)

इस घोषणा पर Volkswagen India के ब्रांड डायरेक्टर Nitin Kohli ने कहा, “नई Taigun पहले से ज्यादा बेहतर और दमदार बन गई है। इसमें नया और आकर्षक डिजाइन, बेहतरीन टेक्नोलॉजी और शानदार परफॉर्मेंस दी गई है, जैसा कि ग्राहक Volkswagen से उम्मीद करते हैं। यह SUV ड्राइविंग का अनुभव और भी मजेदार बनाएगी। इसे भारत में ही तैयार किया गया है, ताकि यह हर दिन आपको भरोसेमंद और आरामदायक सफर दे सके।”