नई Volkswagen Taigun भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 10.99 लाख से शुरू

नई Volkswagen Taigun को 10.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ कई नए फीचर्स मिलते हैं

Volkswagen India ने आज भारत में नई Taigun को 10,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। नई Taigun में ग्राहकों को लगभग 40 नए अपडेट्स, 9 कलर ऑप्शंस और 1.0L TSI पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

Volkswagen ने इसके साथ एक खास Buyback ऑफर भी दिया है, जिसमें अगर आप कार को 3 साल या 30,000 किमी तक इस्तेमाल करते हैं, तो कंपनी आपको उसकी एक्स-शोरूम कीमत का करीब 75% तक वापस देने का वादा करती है। इस नए प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप अनुभव मिलेगा, जिसमें अस्योर्ड रेजिडुअल वैल्यू, ओनरशिप में भरोसा, एक्सचेंज बोनस और आसान अपग्रेड का विकल्प शामिल है। यह ऑफर 31 मई 2026 तक की गई नई Taigun बुकिंग्स पर लागू रहेगा।

लॉन्च के मौके पर Volkswagen Passenger Cars India के ब्रांड डायरेक्टर, Nitin Kohli, ने कहा “Taigun हमारी इंडिया SUVW रणनीति का एक अहम हिस्सा रही है। नई Taigun के साथ हम ग्राहकों को फीचर्स, परफॉर्मेंस, डिजाइन और सेफ्टी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देना चाहते हैं। पहले से ही इस SUV के हाई वेरिएंट्स ज्यादा पसंद किए जाते रहे हैं और कुल बिक्री का करीब 60% हिस्सा बनाते हैं। नई Taigun में भी हमने वेरिएंट्स को इस तरह पैकेज किया है कि ग्राहकों को बेहतर वैल्यू मिले।”

New volkswagen taigun (2)

New Taigun VariantsPrice (एक्स-शोरूम)
Taigun Comfortline MT₹10,99,900
Taigun Highline MT₹12,69,900
Taigun Highline AT₹13,79,900
Taigun Highline-Plus MT₹14,29,900
Taigun Highline-Plus AT (8-Speed)₹15,44,900
Taigun GT Line MT₹14,59,900
Taigun GT Line AT (8-Speed)₹15,74,900
Taigun Topline MT₹15,99,900
Taigun Topline AT (8-Speed)₹17,17,500
Taigun GT Plus Chrome DSG₹18,99,900
Taigun GT Plus Sport DSG₹19,29,900

नई Taigun अब पहले से ज्यादा शार्प और प्रीमियम दिखती है। इसमें नया डिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल मिलता है, जिसमें इंटीग्रेटेड लाइट बैंड दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट और रियर में इल्यूमिनेटेड लोगो भी दिए गए हैं, जो इस मॉडल में पहली बार देखने को मिलते हैं। फ्रंट बंपर को भी नया रूप दिया गया है, जबकि पीछे की तरफ नई टेल लाइट डिजाइन के साथ हॉरिजॉन्टल LED लाइट बार और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं।

अन्य हाइलाइट्स में नए ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील्स और Avocado Pearl व Steel Grey जैसे नए कलर ऑप्शंस शामिल हैं। केबिन का लेआउट मॉडर्न ही रखा गया है, लेकिन अब यह ज्यादा टेक्नोलॉजी से लैस और प्रीमियम फील देता है। नई Taigun में 25.65 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो कई ऐप्स को सपोर्ट करता है, साथ ही 26.03 सेमी का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। Volkswagen ने इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, AI आधारित “Hello Volkswagen” वॉइस असिस्टेंट और कैपेसिटिव टच क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं।

New volkswagen taigun (3)

GT वेरिएंट्स में स्पोर्टी इंटीरियर, डार्क थीम, एल्यूमिनियम पैडल्स और एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरैमिक सनरूफ (समर फंक्शन के साथ), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (6-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट), रियर वाइपर (इंटरमिटेंट कंट्रोल के साथ), वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और USB-C फास्ट चार्जर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 40 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं, जिनमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग, हिल होल्ड असिस्ट और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।

Volkswagen ने इसकी 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग को भी हाइलाइट किया है, जो एडल्ट और चाइल्ड दोनों के लिए है।इंजन की बात करें तो इसमें 1.0L TSI और 1.5L TSI ऑप्शन मिलते हैं। 1.0L TSI इंजन 115 एचपी की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है, और अब इसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 1.5L TSI इंजन 150 एचपी की पावर और 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जो 7-स्पीड DSG के साथ आता है और इसमें बेहतर माइलेज के लिए Active Cylinder Technology दी गई है। Volkswagen ने इसके वेरिएंट्स की रेंज भी बढ़ा दी है, जिसमें Comfortline, Highline, Highline Plus, GT Line, Topline, GT Plus Chrome और GT Plus Sport शामिल हैं।