हुंडई Exter Dual CNG का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 7.50 लाख रुपये

हुंडई Exter Dual CNG EX वेरिएंट में 6 एयरबैग, 4.2 इंच कलर टीएफटी एमआईडी, कीलेस एंट्री, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट आदि फीचर्स मिलते हैं

हुंडई ने आज भारतीय बाजार में Exter Dual CNG का एक नया EX वेरिएंट पेश किया है। ब्रांड के अनुसार यह नया वेरिएंट खास तौर पर जेनरेशन MZ खरीदारों के लिए है और यह एक किफायती, फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प है। डुअल-सिलेंडर लेआउट के साथ यह ज्यादा बूट स्पेस प्रदान करता है। एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ EX में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन लगा है।

EXTER Hy-CNG Duo EX वेरिएंट हुंडई के प्रसिद्ध डिजाइन, भरोसे, इनोवेशन और प्रदर्शन का एक बेहतरीन जोड़ है। हुंडई EX Hy-CNG Duo को उन ग्राहकों को बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जो स्टाइल और माइलेज से समझौता नहीं करना चाहते हैं।

7,50,700 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाले इस वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैण्डर्ड के तौर पर दिए गए हैं। एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ EX के अन्य फीचर्स में डिजिटल क्लस्टर में 10.67 सेमी कलर टीएफटी मल्टी-इंफो डिस्प्ले, एच-शेप्ड सिग्नेचर के साथ एलईडी टेल लैंप, कीलेस एंट्री और ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट आदि शामिल हैं।

Hyundai EXTER Hy-CNG duo trim trim (2)

नए लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ” हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड में, हम अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले स्मार्ट मोबिलिटी समाधान पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हुंडई एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ लाइनअप में EX वेरिएंट की शुरूआत हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण का प्रमाण है। अपनी कुशल द्वि-ईंधन तकनीक, बेहतर सुरक्षा सुविधाओं और हुंडई की खास विश्वसनीयता के साथ, एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ ईएक्स वेरिएंट किफ़ायती और माइलेज का एक बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है।”

बूट फ्लोर के नीचे डुअल-सिलेंडर सेटअप का मतलब है कि सामान रखने की जगह पर कोई समझौता नहीं किया गया है, जिससे जिससे यात्रियों को अपने सामान के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। कुछ महीने पहले, हुंडई ने एक्सटर लाइनअप को नए वेरिएंट और अतिरिक्त फीचर्स के साथ विस्तारित किया था, जिससे एसयूवी स्पेस में इसकी अपील और बढ़ गई है।

हाइलाइट्स में SX टेक ट्रिम का लॉन्च शामिल था, जो अब पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड डुअल-सिलेंडर CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। SX टेक में पुश-बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की, डुअल-कैमरा डैशकैम सेटअप और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसी कई खूबियाँ हैं। केबिन तकनीक भी बेहतरीन है, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले इंटीग्रेशन के साथ आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बाय-फंक्शन सेटअप वाले प्रोजेक्टर हेडलैंप शामिल हैं।