Home कार न्यूज़ Toyota Hilux का नया अवतार भारत में लॉन्च, कीमत 31.99 लाख से...

Toyota Hilux का नया अवतार भारत में लॉन्च, कीमत 31.99 लाख से शुरू

2026 toyota hilux (1)

नई Toyota Hilux में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें Toyota i-Connect कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलती है

टोयोटा ने भारत में नई जनरेशन Hilux को लॉन्च कर दिया है। यह लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक अब तक के सबसे बड़े अपडेट के साथ आया है। इसमें पूरी तरह नया केबिन, नए वेरिएंट, ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन और बेहतर ऑफ-रोड फीचर्स दिए गए हैं, जबकि इसका मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस पहले की तरह बरकरार रखा गया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि कंपनी ने पहली बार 4×2 ऑटोमैटिक वेरिएंट पेश किया है।

अब नया टोयोटा Hilux तीन वेरिएंट्स GX 4×2 AT (31.99 लाख रुपये, एक्स-शोरूम), GX 4×4 AT (33.69 लाख रुपये, एक्स-शोरूम) और VX 4×4 AT ( 36.69 लाख रुपये, एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। नए Hilux में 2.8-लीटर GD चार-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो अब 204 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

टोयोटा ने इसके IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म, सस्पेंशन और चेसिस में भी बदलाव किए हैं ताकि खराब रास्तों पर राइड क्वालिटी बेहतर हो सके। इसमें लगभग 1 टन पेलोड क्षमता, 3.5 टन टोइंग क्षमता और 700 मिमी वाटर वेडिंग क्षमता पहले की तरह बरकरार रखी गई है।

New Toyota Hilux (3)

केबिन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसमें नया डैशबोर्ड, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, i-Connect कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे इसका इंटीरियर पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक हो गया है।

ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखते हुए नई Hilux में Multi-Terrain Select (MTS), Downhill Assist Control (DAC) और 2H, 4H व 4L ड्राइव मोड्स दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग तरह के रास्तों पर बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिलता है। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, ABS, EBD, Brake Assist और मजबूत GOA बॉडी स्ट्रक्चर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

2026 toyota hilux (2)

एक्सटीरियर की बात करें तो नई Hilux में ब्लैक फ्रंट ग्रिल पैनल, नए LED हेडलैंप, LED DRLs, इंटीग्रेटेड फॉग लैम्प्स, नया बंपर डिजाइन, ब्लैक अलॉय व्हील्स, रियर डेक बोर्डिंग स्टेप और टेलगेट असिस्ट मैकेनिज्म दिया गया है। इसका आकार 5,320 मिमी लंबा, 1,885 मिमी चौड़ा और 1,815 मिमी ऊंचा है, जबकि व्हीलबेस 3,085 मिमी का है।

इसे Sulphur Metallic, Platinum Pearl White Metallic, Attitude Black, Ash, Emotional Red और Super White सहित छह रंगों में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने लॉन्च के साथ 100% ऑन-रोड फाइनेंस, आकर्षक ब्याज दर, एक्सचेंज बेनिफिट और 39,999 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले शुरुआती EMI ऑफर की भी घोषणा की है।