Tata Winger Plus 9-सीटर में रीक्लाइनिंग कैप्टन सीट्स के साथ आर्मरेस्ट, पर्सनल यूएसबी चार्जिंग पॉइंट्स, हर यात्री के लिए एसी वेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं
टाटा मोटर्स ने आज भारतीय बाजार में नई विंगर प्लस को लॉन्च किया है, जो प्रीमियम पैसेंजर मोबिलिटी में नए मानक स्थापित करेगा। इसे खासतौर पर स्टाफ ट्रांसपोर्टेशन और ट्रैवल व टूरिज्म के लिए बनाया गया है। नई 9-सीटर टाटा विंगर प्लस की कीमत 20.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है। इसमें डिज़ाइन, फीचर्स और तकनीक का बेहतरीन संयोजन दिया गया है, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा और फ्लीट मालिकों को कम खर्च में ज्यादा मुनाफा होगा।
इसमें सेगमेंट के सबसे अच्छे फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें रीक्लाइनिंग कैप्टन सीट्स के साथ आर्मरेस्ट, पर्सनल यूएसबी चार्जिंग पॉइंट्स, हर यात्री के लिए एसी वेंट और पैरों के लिए पर्याप्त जगह है। इसका चौड़ा केबिन और बड़ा लगेज स्पेस लंबी यात्राओं को और भी आरामदायक बनाता है। मोनोकोक चेसिस पर बनी यह गाड़ी मजबूत सुरक्षा और स्थिरता देती है, वहीं कार जैसी राइड और हैंडलिंग ड्राइवर की थकान को कम करती है।
नए विंगर प्लस को पेश करते हुए टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट, श्री आनंद एस ने कहा, “विंगर प्लस को खासतौर पर यात्रियों को प्रीमियम अनुभव और फ्लीट ऑपरेटर्स को बेहतर कमाई देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी राइड कम्फर्ट, बेहतरीन फीचर्स और उच्च कार्यक्षमता इसे इस सेगमेंट में सबसे आगे बनाते हैं।”

विंगर प्लस को इस तरह तैयार किया गया है कि यह कम खर्च में ज्यादा फायदा दे सके। इसमें बेहतरीन सफर का अनुभव, आरामदायक सुविधाएं और बेहतर माइलेज मिलती है। भारत में यात्री परिवहन शहरों में कर्मचारियों को लाने-ले जाने से लेकर देशभर में बढ़ते पर्यटन तक तेजी से बदल रहा है और इसी जरूरत को पूरा करने के लिए विंगर प्लस बनाया गया है, जो कमर्शियल यात्री वाहनों के लिए नए मानक तय करता है।
इसमें 2.2 लीटर डिकोर डीजल इंजन दिया गया है, जो 100 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। यह प्रीमियम वैन टाटा मोटर्स के फ्लिट एज कनेक्टेड प्लेटफॉर्म से लैस है, जिससे रियल-टाइम ट्रैकिंग, डायग्नॉस्टिक्स और फ्लीट मैनेजमेंट आसान हो जाता है।
टाटा मोटर्स के पास 9-सीटर से लेकर 55-सीटर तक के कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल्स का बड़ा पोर्टफोलियो है। कंपनी की सम्पूर्ण सेवा 2.0 योजना वार्षिक मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट, असली स्पेयर पार्ट्स, भरोसेमंद ब्रेकडाउन सहायता और फ़ास्ट सर्विस सपोर्ट जैसी सुविधाएं देती है। 4,500 से ज्यादा सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स के साथ, टाटा मोटर्स लगातार भरोसेमंद, किफायती और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी समाधान प्रदान कर रही है।