Home कार न्यूज़ नई Tata Tigor Facelift का डिजाइन आया सामने, इस साल हो सकती...

नई Tata Tigor Facelift का डिजाइन आया सामने, इस साल हो सकती है लॉन्च

New Tata Tigor Patent3

नई Tata Tigor Facelift में बाहरी डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जबकि इसके इंटीरियर और फीचर्स को नई Tiago की तरह अपडेट किए जानें की उम्मीद है

टाटा मोटर्स ने 2026 Tigor के नए डिजाइन को भारत में पेटेंट कराया है, जिससे इसकी जल्द लॉन्चिंग की उम्मीद बढ़ गई है।पेटेंट तस्वीरों में कार के कई एंगल्स दिखाई देते हैं और इसका डिजाइन हाल ही में अपडेट हुई Tiago से काफी मिलता-जुलता नजर आता है। Tigor भारतीय बाजार में मौजूद गिनी-चुनी सब-4 मीटर सेडान में से एक है और इसे पहले भी दो बार मिड-लाइफ अपडेट मिल चुके हैं।

पेटेंट तस्वीरों के अनुसार, नई Tigor के फ्रंट हिस्से में नया बंपर, बड़ा लोअर एयर इनटेक और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स दिए गए हैं। इसके अलावा हेडलैंप्स के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलता है। बोनट का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है, लेकिन नया फ्रंट फेसिया इसे ज्यादा शार्प और आधुनिक लुक देता है।

साइड से देखने पर Tigor का वही जाना-पहचाना डिजाइन बरकरार रखा गया है। हालांकि, इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और बॉडी पर कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं, जबकि डोर हैंडल्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। वहीं पीछे की तरफ टेललाइट्स का डिजाइन बदला गया है और बूट लिड को पहले से ज्यादा साफ-सुथरा और फ्लैट लुक दिया गया है। नया रियर बंपर भी इसे ताजा लुक प्रदान करता है।

New Tata Tigor Patent1

हाल ही में लॉन्च हुई नई Tiago में LED हेडलैंप्स, LED टेललैंप्स, 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और AMT वेरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। उम्मीद है कि इनमें से कई फीचर्स नई Tigor में भी शामिल किए जाएंगे।

केबिन में भी अपडेटेड Tiago जैसा नया डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिल सकता है। बड़ी टचस्क्रीन, नया सेंटर कंसोल, डिजिटल डिस्प्ले और बेहतर इंटीरियर ट्रिम्स कार को ज्यादा प्रीमियम अहसास देंगे। हालांकि मैकेनिकल तौर पर बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें मौजूदा 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ही मिलने की उम्मीद है, जो 86 एचपी की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। CNG वर्जन में यही इंजन 73 एचपी की पावर और 95 Nm का टॉर्क देता है।

New Tata Tigor Patent2

नई Tigor EV को भी इसी तरह के कॉस्मेटिक और इंटीरियर अपडेट मिल सकते हैं। इसमें नया फ्रंट और रियर डिजाइन, अपडेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स, नए अलॉय व्हील्स और Tiago EV से प्रेरित फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि बैटरी, मोटर और रेंज में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। टाटा मोटर्स ने अभी तक 2026 Tigor की लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन डिजाइन पेटेंट से साफ है कि यह मॉडल बाजार में आने के काफी करीब पहुंच चुका है।