Home Uncategorized 4.69 लाख रुपये में लॉन्च हुई नई Tata Tiago, डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव

4.69 लाख रुपये में लॉन्च हुई नई Tata Tiago, डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव

0
4.69 लाख रुपये में लॉन्च हुई नई Tata Tiago, डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव

Tata Tiago के नए अवतार में बड़ा टचस्क्रीन, ज्यादा टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स और अपडेटेड एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है

टाटा मोटर्स ने आज भारत में नई जनरेशन टाटा टियागो को लॉन्च कर दिया है। इस हैचबैक में कनेक्टेड टेललैंप्स, 6 एयरबैग, पैडल शिफ्टर्स और ड्यूल डिजिटल स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि मैनुअल CNG वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इस लाइनअप को Smart, Pure, Pure+, Pure+ A, Creative और Creative+ जैसे छह वेरिएंट्स में पेश किया है।

पेट्रोल AMT वेरिएंट Pure ट्रिम से उपलब्ध है, जबकि CNG AMT विकल्प भी कई वेरिएंट्स में मिलता है। टाटा फिलहाल इस सेगमेंट में AMT गियरबॉक्स के साथ फैक्ट्री फिटेड CNG हैचबैक देने वाली इकलौती कंपनी बनी हुई है। नई Tiago में सबसे बड़ा बदलाव केबिन में किया गया है। इसमें नया फ्लैट डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है, जिसमें 26.03 सेमी की फ्लोटिंग टचस्क्रीन और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी अब Tiago का हिस्सा हैं। इसके अलावा रियर AC वेंट्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स, सॉफ्ट-टच डोर आर्मरेस्ट, Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट और नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है। टॉप वेरिएंट्स में पैसिव एंट्री, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs और फैब्रिक फिनिश डैशबोर्ड जैसी प्रीमियम चीजें भी मिलती हैं।

Variant Type

Petrol Price

CNG Price

Transmission

Smart

Rs. 4.69 lakh

MT

Pure

Rs. 5.49 lakh

Rs. 6.49 lakh

MT / AMT

Pure+

Rs. 5.99 lakh

Rs. 6.99 lakh

MT / AMT

Creative

Rs. 6.99 lakh

Rs. 7.99 lakh

MT / AMT

Tata Tiago EV Interior

एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो 2026 Tiago पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न दिखती है। इसमें नए LED हेडलैंप्स, DRLs, बड़ा फ्रंट ग्रिल और कनेक्टेड टेललैंप्स दिए गए हैं। नए अलॉय व्हील्स, व्हील आर्च क्लैडिंग, ड्यूल-टोन रूफ और नए कलर ऑप्शन्स भी इसमें जोड़े गए हैं।

नई Tiago में वही 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन मिलता है। पेट्रोल वर्जन 86 पीएस की पावर और 113 Nm का टॉर्क उत्पन करता है, जबकि iCNG वर्जन 75.5 पीएस की पावर और 96.5 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

Tata Tiago CNG

टाटा ने अब CNG AMT वर्जन में स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स भी दिए हैं, जिससे ड्राइविंग और ओवरटेकिंग ज्यादा आसान हो जाती है। सीएनजी में अभी भी डायरेक्ट स्टार्ट फीचर जारी है। सेफ्टी के मामले में भी नई Tiago काफी बेहतर हुई है। अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। नई Tiago में 90 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।