
अपडेटेड Tata Tiago इलेक्ट्रिक हैचबैक में नया डिजाइन, कई नए फीचर्स और बेहतर सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं
टाटा मोटर्स ने आज भारत में नई टाटा टियागो EV लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह अब भारत की सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक हैचबैक बन गई है। इसमें 90 से ज्यादा से फीचर्स, सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग और 24 kWh बैटरी पैक पर लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी दी गई है। यह वारंटी पहले मालिक के लिए 15 साल तक वैध रहेगी। वहीं, 19.2 kWh बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किमी तक की वारंटी मिलेगी।
नई Tiago EV को Pangong Pulse, Sobo Surge, Dehradun Dew, Matheran Monsoon, Pure Grey और Pristine White जैसे 6 कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप Creative+ 24 वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तक जाती है।
नई Tiago EV को चार वेरिएंट्स Smart 19, Pure+ 19, Pure+ 24 और Creative+ 24 में पेश किया गया है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। 19.2 kWh बैटरी पैक के साथ 45 kW (60 hp) मोटर मिलती है, जो 110 Nm का टॉर्क उत्पन करती है। इसकी दावा की गई रेंज 226 किमी है, जबकि रियल वर्ल्ड रेंज लगभग 160-170 किमी बताई गई है।

वहीं 24 kWh बैटरी पैक में 55 kW (74 hp) मोटर मिलती है, जो 114 Nm का टॉर्क देती है। इसकी दावा की गई रेंज 285 किमी है और रियल वर्ल्ड रेंज करीब 205-215 किमी तक बताई गई है। 24 kWh वेरिएंट के स्पोर्ट मोड में यह कार 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है। दोनों बैटरी पैक 1.2C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
30 kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, जबकि 18 मिनट में 100 किमी की रेंज मिल सकती है। नई Tiago EV के एक्सटीरियर में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें नए LED हेडलैंप्स, LED DRLs, कनेक्टेड टेललैंप्स, नए 14-इंच Hyperstyle व्हील्स, ड्यूल-टोन ब्लैक रूफ, नए व्हील आर्च क्लैडिंग और क्रोम डोर हैंडल्स दिए गए हैं।

इंटीरियर में नया डैशबोर्ड डिजाइन मिलता है। इसमें 26.03 सेमी HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 40 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ iRA.ev टेक्नोलॉजी दी गई है।इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, Passive Entry और Start, कूल्ड ग्लवबॉक्स, Type-C USB पोर्ट और ऑटो-फोल्ड ORVMs जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, 360-डिग्री HD कैमरा, Blind View Monitor, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड कंट्रोल, TPMS, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स दिए गए हैं। मोटर और बैटरी पैक दोनों को IP67 प्रोटेक्शन भी मिला है। कंपनी का दावा है कि नई Tiago EV अपने सेगमेंट में सबसे स्पशियस कारों में से एक है। इसमें ज्यादा रियर लेगरूम, बेहतर हेडरूम और ऊंची सीटिंग पोजिशन दी गई है।