
टाटा सफारी के 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन को स्टैंडर्ड के रूप में पेश किया गया है, जबकि 6-सीट सेटअप को टॉप ट्रिम पर एक विकल्प के रूप में भी पेश किया जाता है
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी टाटा सफारी (Tata Safari) को लॉन्च कर दिया है जो कि खरीददारों के लिए XE, XM, XT, XT +, XZ और XZ+ के साथ कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध है। एसयूवी को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों एडिशन में पेश किया गया है। नई सफारी मूलरूप से टाटा हैरियर का तीन पंक्ति वाला एडिशन है।
दूसरी ओर एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) भी एमजी मोटर्स की प्रमुख एसयूवी एमजी हेक्टर का तीन पंक्ति वाला एडिशन है। भारत में इस एसयूवी का सीधा मुकाबला नई टाटा सफारी और महिन्द्रा एक्सयूवी500 से है। हम इस लेख में आपको टाटा सफारी और हेक्टर प्लस के कीमत से संबंधित प्रमुख अंतर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैः
सफारी के एंट्री-लेवल XE MT वैरिएंट की कीमत 14.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि रेंज-टॉपिंग XZA+ AT वेरिएंट की कीमत 21.25 लाख रुपये है। कंपनी ने कार के साथ एक विशेष Edition एडवेंचर एडिशन ट्रिम भी पेश किया है, जिसे कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी मिलते हैं।
Tata Safari Variant | Price* |
XE MT | Rs 14.69 lakh |
XM MT | Rs 16.00 lakh |
XMA AT | Rs 17.25 lakh |
XT MT | Rs 17.45 lakh |
XT+ MT | Rs 18.25 lakh |
XZ MT | Rs 19.15 lakh |
XZ+ MT | Rs 19.99 lakh |
XZ+ Adventure Edition MT | Rs 20.20 lakh |
XZA AT | Rs 20.40 lakh |
XZA+ AT | Rs 21.25 lakh |
XZA+ Adventure Edition AT | Rs 21.45 lakh |
सफारी के एडवेंचर एडिशन की कीमत MT एडिशन के लिए 20.20 लाख रुपये है, जबकि एटी एडिशन के लिए 21.45 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) है। यहाँ ध्यान दिया जाना चाहिए कि टाटा सफारी के लिए यह कीमतें केवल परिचयात्मक हैं, जिसका अर्थ है कि आने वाले समय में एसयूवी की कीमतों में बदलाव किया जा सकता है।
टाटा स्टैंडर्ड के रूप में सफारी के साथ सात-सीट लेआउट प्रदान करता है, जबकि छह-सीट कॉन्फ़िगरेशन केवल टॉप-एंड ट्रिम पर पेश किया जाता है। सफारी के सभी वेरिएंट पांच-सीट हैरियर के संबंधित वेरिएंट के मुकाबले लगभग 70,000 रुपये से लेकर 1.35 लाख रुपये तक ज्यादा महंगी है।
MG Hector Plus 6-seater Petrol | Price* |
Smart DCT/CVT | Rs 17.22 lakh |
Sharp MT Hybrid | Rs 17.85 lakh |
Sharp DCT | Rs 18.90 lakh |
MG Hector Plus 7-seater Petrol | |
Style MT | Rs 13.35 lakh |
Super MT Hybrid | Rs 14.85 lakh |
MG Hector Plus 6-seater Diesel | |
Super MT | Rs 16 lakh |
Smart MT | Rs 17.72 lakh |
Sharp MT | Rs 19.23 lakh |
MG Hector Plus 7-seater Diesel | |
Style MT | Rs 14.66 lakh |
Super MT | Rs 15.76 lakh |
Smart MT | Rs 17.62 lakh |
Select MT | Rs 18.43 lakh |
दूसरी ओर 7-सीटर पेट्रोल एडिशन एमजी हेक्टर प्लस की कीमत 13.35 लाख रुपये से शुरू होती है और रेंज-टॉपिंग एडिशन में यह 19.23 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है। एमजी हेक्टर प्लस के 7 सीटों वाले पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 13.35 लाख रुपये और 14.85 लाख रुपये है।
इसी तरह 6 सीटों वाले पेट्रोल ट्रिम्स की कीमत 17.22 लाख रुपये से लेकर 18.90 लाख रुपये के बीच है। दूसरी ओर 7 सीटों वाले डीजल ट्रिम की कीमत 14.66 लाख रुपये से लेकर 18.43 लाख रुपये तक है, जबकि 6-सीटर डीजल वेरिएंट की कीमत 16 लाख रुपये से लेकर 19.23 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम नई दिल्ली) तक है।