नई Tata Punch EV फेसलिफ्ट 30 kWh और 40 kWH बैटरी पैक में उपलब्ध है, जिसकी दावा की गई रेंज 464 किलोमीटर तक है
टाटा मोटर्स ने पिछले कुछ महीनो में कई बड़े लॉन्च किये हैं, जिनमे सिएरा और पंच पेट्रोल का फेसलिफ्ट वर्जन शामिल है। वहीं अब कंपनी ने भारतीय बाजार में नई पंच ईवी को पेश कर दिया है। फेसलिफ्ट मॉडल में स्टाइलिंग अपडेट्स के साथ कुछ तकनीकी सुधार भी किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 20% से 80% तक चार्ज सिर्फ 26 मिनट में हो सकती है। 30 kWh बैटरी वाला मॉडल एक बार फुल चार्ज पर लगभग 275 किमी तक चल सकता है।
वहीं, बड़ी 40 kWh बैटरी पैक के साथ यह कार ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार 464 किमी तक की रेंज देती है। हालांकि, असली ड्राइविंग हालात (C75) में इसकी रेंज करीब 355 किमी की है। नई पंच ईवी की शुरुआती कीमत BaaS के साथ 6.49 लाख रुपये है और बैटरी रेंटल 2.6 रुपये प्रति किमी है, जबकि बैटरी के साथ शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई पंच ईवी को छह वेरिएंट्स में उतारा गया है और नीचे हमने सभी वेरिएंट्स की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी दी है।
1. Smart 30 – 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
एंट्री-लेवल स्मार्ट 30 वेरिएंट में LED DRLs, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इल्यूमिनेटेड लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील और 50+ कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

2. Smart+ 30 – 10.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
इस वेरिएंट में शार्क फिन एंटीना (GPS के साथ), 4-स्पीकर साउंड सिस्टम और मैनुअल डे/नाइट IRVM मिलता है। इसके अलावा 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ), रेगुलर और 65W USB Type-C पोर्ट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और ड्राइवर साइड से सभी पावर विंडो कंट्रोल की सुविधा मिलती है। यह वेरिएंट पैडल शिफ्टर्स के जरिए रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की तीव्रता एडजस्ट करने और रिमोट की के साथ सेंट्रल लॉकिंग की सुविधा भी देता है।
3. Smart+ 40 – 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
इसमें 16-इंच स्टील व्हील्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड के साथ) और ज्वेल्ड कंट्रोल नॉब मिलता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें हिल होल्ड कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग कैमरा जोड़ा गया है। साथ ही को-ड्राइवर के लिए वैनिटी मिरर भी दिया गया है।

4. Adventure 40 – 11.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
एडवेंचर 40 वेरिएंट में पैसिव कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और क्रूज कंट्रोल मिलता है। यह 16-इंच हाइपर-स्टाइल स्टील व्हील्स और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVMs के साथ आता है। सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए इसमें हिल डिसेंट कंट्रोल और फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स दिए गए हैं।
5. Empowered 40 – 12.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
यह वेरिएंट स्टाइल और टेक्नोलॉजी के मामले में बड़ा अपग्रेड देता है। इसमें 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड टेललैम्प्स और ड्यूल-टोन रूफ मिलती है। सुविधाओं में इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट में स्टोरेज बॉक्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स, USB Type-A पोर्ट, 15W रियर USB Type-C पोर्ट, Alexa Car-to-Home और एयर प्यूरीफायर शामिल हैं।

टेक फीचर्स के तौर पर 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (नेविगेशन व्यू के साथ) और 10.25-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, Arcade.ev 2.0 ऐप सूट और मल्टीपल वॉयस असिस्टेंट्स) दिया गया है। सुरक्षा में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, रियर वाइपर और ऑटो डिफॉगर शामिल हैं।
6. Empowered+ S 40 – 12.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

टॉप वेरिएंट में वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, लेदरेट सीट कवर, रियर सेंटर आर्मरेस्ट और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर मिलता है। इसके अलावा रूफ रेल्स इसे ज्यादा प्रीमियम एसयूवी लुक देती हैं। सुरक्षा के लिए ऑटो-डिमिंग IRVM, LED हेडलैम्प्स, LED फ्रंट फॉग लैंप्स (कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ) और SOS कॉलिंग फंक्शन दिया गया है।