नया Suzuki Burgman Street 125 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1.01 लाख से शुरू

2026 Burgman Street में नया फ्रंट लुक, नए फीचर्स और एक्सटर्नल फ्यूल लिड के साथ ज्यादा टॉर्क मिलता है

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में 2026 Burgman Street 125 को कई बड़े अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर Ride Connect Edition और Ride Connect TFT Edition में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 1,01,944 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जबकि TFT वेरिएंट की कीमत 1,13,220 रुपये रखी गई है। नई Burgman Street की बिक्री भारत में 8 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

Ride Connect Edition को Metallic Royal Bronze, Pearl Matte Shadow Green, Pearl Grace White, Metallic Matte Black No. 2 और Metallic Matte Stellar Blue जैसे कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। वहीं, TFT वेरिएंट में ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन्स मिलते हैं, जिनमें Luxe Copper के साथ ब्लैक, ब्लू, सिल्वर, ब्रॉन्ज और व्हाइट शामिल हैं।

डिज़ाइन की बात करें तो नया Burgman Street पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न नज़र आता है। इसमें स्प्लिट LED हेडलैंप, नए LED इंडिकेटर्स, अपडेटेड टेललाइट, स्मोक्ड विंडस्क्रीन और नया एग्जॉस्ट दिया गया है। इसका मैक्सी-स्कूटर लुक बरकरार है, लेकिन अब यह ज्यादा प्रीमियम दिखता है।

2026 Suzuki Burgman Street

इंजन की बात करें तो इसमें 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो Suzuki के SEP (Eco Performance) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह इंजन 6.2 kW (8.2 bhp) की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि इसमें बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी।

फीचर्स के तौर पर इसमें लंबी और आरामदायक सीट, बड़ा फ्लोरबोर्ड, फ्रंट फुटरेस्ट, 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक और पीछे की तरफ एक्सटर्नल फ्यूल लिड दी गई है। स्टोरेज के लिए 24.6 लीटर का अंडर-सीट स्पेस, फ्रंट स्टोरेज, ड्यूल हुक और USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है।

2026 Suzuki Burgman Street (2)

इसके अलावा Easy Start System, साइड-स्टैंड इंटरलॉक और वॉटर-रेसिस्टेंट स्विच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Ride Connect TFT Edition में 4.2-इंच का कलर TFT डिस्प्ले, कीलेस इग्निशन और आंसर-बैक फंक्शन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह स्कूटर मजबूत और हल्के चेसिस पर बना है, जिससे हैंडलिंग और स्टेबिलिटी बेहतर होती है। लंबा व्हीलबेस और बेहतर सस्पेंशन सेटअप खराब सड़कों पर भी आरामदायक राइड देता है। इसमें Combined Braking System (CBS) भी दिया गया है।