नई रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.49 लाख से शुरू – पहले से ज्यादा स्पोर्टी

2026 रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450 में नया Apex वेरिएंट जोड़ा गया है, जिसमें नए फीचर्स, टायर्स और राइड मोड्स दिए गए हैं

रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपडेटेड 2026 रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450 को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह बाइक अपने पहले मॉडल के लॉन्च के दो साल के भीतर ही अपडेट के साथ आई है। इस बार सबसे बड़ा अपडेट नया Apex वेरिएंट है, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी और स्ट्रीट-फोकस्ड बनाता है। बुकिंग पूरे भारत में शुरू हो चुकी है और टेस्ट राइड व डिलीवरी 31 मार्च 2026 से शुरू होगी।

नई Guerrilla 450 में राइडिंग पोजिशन को और स्पोर्टी बनाया गया है। इसमें लोअर और री-पोजिशन्ड एल्यूमिनियम हैंडलबार दिया गया है, जिससे राइडर को आगे की ओर झुकी हुई पोजिशन मिलती है। इससे खासकर कॉर्नरिंग के दौरान बाइक ज्यादा शार्प और एंगेजिंग महसूस होती है।

इस बार टायर्स में भी बड़ा बदलाव किया गया है। बाइक में 17-इंच के Vredestein Centuro ST टायर्स दिए गए हैं, जो सड़क पर बेहतर ग्रिप देते हैं, चाहे सड़क सूखी हो या गीली हो। वहीं Dash और Flash वेरिएंट्स में भी अपडेटेड Ceat Gripp XL RE टायर्स दिए गए हैं।

New Guerrilla 450 (1)

Variant

Colour

Price

Apex

Red

Rs. 2,49,194

Apex

Black

Rs. 2,56,387

Apex

Green

Rs. 2,56,387

Dash

Twilight Blue

Rs. 2,49,194

Dash

Shadow Ash

Rs. 2,67,116

Dash

Smoke Silver

Rs. 2,67,116

Dash

Peix Bronze

Rs. 2,67,116

Flash

Brava Blue

Rs. 2,72,479

राइड मोड्स को भी अपडेट किया गया है। अब Street और Sport मोड्स पहले से ज्यादा स्मूद हैं और इनमें मेमोरी फंक्शन भी मिलता है, यानी बाइक बंद करने के बाद भी आखिरी चुना गया मोड मौजूद रहता है। Apex वेरिएंट में नए रेड, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं।

डिजाइन में भी कुछ नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जिनमें रिम टेप्स, नया रियर सीट काउल और कलर-कोडेड फ्रंट काउल शामिल है। Dash वेरिएंट में नया Twilight Blue कलर और कुछ एक्सेसरीज़ जैसे हैंड गार्ड्स और हेडलाइट ग्रिल स्टैंडर्ड मिलते हैं।मैकेनिकल तौर पर बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 452cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड Sherpa इंजन मिलता है, जो 40 PS की पावर और 40 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

New Guerrilla 450 (2)

सभी वेरिएंट्स में 4-इंच का TFT Tripper Dash मिलता है, जिसमें Google Maps आधारित नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा कंपनी 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है। इसके अलावा, कंपनी ने Fairtex के साथ मिलकर खास राइडिंग गियर और एक कस्टम Guerrilla 450 भी तैयार की है।