भारत में नई Renault Duster एसयूवी 17 मार्च को होगी लॉन्च

New Renault Duster (6)

नई Renault Duster को भारत में 3 इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा, साथ ही इसमें ADAS सहित 35 से ज्यादा सुरक्षा फीचर्स भी मिलते हैं

नई रेनो डस्टर को भारत में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में किफायती और प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करने की तैयारी है, क्योंकि इसका ज्यादातर हिस्सा भारत में ही बनाया गया है। इसकी डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी और 21,000 रुपये देकर आर पास के जरिए बुकिंग पहले से चालू है। कंपनी 17 मार्च को इसकी कीमतों की घोषणा करेगी। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक वर्जन दिवाली के आसपास आएगा। इस एसयूवी पर 7 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी।

तीसरी पीढ़ी की डस्टर का हाल ही में चेन्नई में खुलासा किया गया था। यह रेनो के भारत के लिए बनाए गए इंटरनेशनल गेम प्लान 2027 का हिस्सा है। इसे नए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और 90 प्रतिशत से ज्यादा गाड़ी भारतीय सड़कों और मौसम को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसी प्लेटफॉर्म पर अगले साल 7-सीटर मॉडल भी आएगा।

नई डस्टर में 35 से ज्यादा सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। अंदर 10.1 इंच की टचस्क्रीन मिलती है, जिसमें गूगल मैप्स, असिस्टेंट और प्ले स्टोर जैसी सुविधाएं सीधे चलती हैं। साथ में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जिसमें गाड़ी से जुड़ी जरूरी जानकारी दिखाई देती है।

New Renault Duster (7)

इसमें 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, 17 ADAS सेफ्टी फीचर्स, हिल डिसेंट कंट्रोल और अलग-अलग ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। केबिन में आरामदायक सीटें, पीली सिलाई वाला डिजाइन, वेंटिलेटेड और पावर एडजस्ट सीटें, ड्यूल-जोन एसी, पैनोरैमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और अच्छा खासा स्टोरेज स्पेस मिलता है। बाहर से यह एसयूवी दमदार लुक के साथ आती है, जिसमें नई ग्रिल, फुल एलईडी लाइट्स, 18 इंच के अलॉय व्हील और माउंटेन जेड ग्रीन रंग का विकल्प मिलता है।

इंजन की बात करें तो टॉप हाइब्रिड वर्जन में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन और बैटरी दी गई है, जिससे शहर में ज्यादातर समय इलेक्ट्रिक मोड में चलाया जा सकता है। इसके अलावा 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 163 पीएस पावर देता है और यह मैनुअल व ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स में मिलेगा। बेस वेरिएंट में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।

New Renault Duster (8)

इस एसयूवी की ऑफ-रोड क्षमता भी मजबूत है। इसमें 212 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, 26.9° का अप्रोच एंगल और 34.7° का डिपार्चर एंगल मिलता है। इस एसयूवी की लंबाई 4,346 मिमी, चौड़ाई 1,815 मिमी, ऊंचाई 1,703 मिमी, व्हीलबेस 2,657 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 212 मिमी और बूट स्पेस 700 लीटर का है।