नई Renault Duster भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 10.49 लाख से शुरू

नई Renault Duster की शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपये रखी गई है, जो 31 मार्च 2026 तक R-Pass प्री-बुकिंग के जरिए उपलब्ध है, साथ ही इसमें सब्सक्रिप्शन विकल्प और 7 साल की वारंटी भी दी जा रही है

नई Renault Duster को आज भारतीय बाजार में 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। इस तरह यह लोकप्रिय SUV एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी कर रही है। तीसरी पीढ़ी की यह डस्टर पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म RGMP (Renault Group Modular Platform) पर तैयार की गई है, जिसमें नया डिज़ाइन, बेहतर इंटीरियर और कई इंजन विकल्प दिए गए हैं।

लॉन्च से पहले ही इस SUV को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसकी बुकिंग 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हुई थी और ज्यादातर ग्राहकों ने टर्बो वेरिएंट्स को चुना है। खास बात यह है कि हाइब्रिड वर्जन साल 2026 के लिए पहले ही फुल बुक हो चुका है। पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड मॉडल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च होगा।

साइज की बात करें तो यह SUV मिडसाइज सेगमेंट में अच्छी जगह बनाती है। इसकी लंबाई 4,346 मिमी, चौड़ाई 1,815 मिमी और ऊंचाई 1,703 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 2,657 मिमी है। इसमें 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो इसे काफी प्रैक्टिकल बनाता है।

New Renault Duster (6)

Variant

Engine & Transmission

Standard Price (in lakh)

With R Pass (in lakh)

Authentic

1.0L Turbo MT

10.49

10.29

Evolution

1.0L Turbo MT

11.69

11.39

Evolution

1.3L Turbo MT

12.99

12.69

Evolution

1.3L Turbo DCT

14.49

13.99

Techno

1.0L Turbo MT

13.49

13.19

Techno

1.3L Turbo MT

14.49

14.19

Techno

1.3L Turbo DCT

15.89

15.49

Techno+

1.3L Turbo MT

15.29

14.99

Techno+

1.3L Turbo DCT

16.69

16.29

Iconic

1.3L Turbo MT

16.99

16.59

Iconic

1.3L Turbo DCT

18.49

18.09

डिजाइन के मामले में नई Duster पहले से ज्यादा मस्कुलर और आकर्षक दिखती है। इसमें ट्रेपेज़ॉइडल ग्रिल, फुल-LED लाइटिंग, नया बंपर, मोटी क्लैडिंग और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं। अंदर की तरफ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Google सपोर्ट के साथ) और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

इसके अलावा इसमें 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, वेंटिलेटेड और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और कई स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 35 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं, जिनमें ADAS, हिल डिसेंट कंट्रोल और Eco, Comfort व Perso जैसे ड्राइव मोड शामिल हैं।

New Renault Duster (7)

इतने एडवांस फीचर्स के बावजूद कंपनी ने जरूरी कंट्रोल्स को फिजिकल बटन के रूप में रखा है ताकि इस्तेमाल आसान रहे। रेनो  इस SUV के साथ 7 साल या 1.5 लाख किमी की वारंटी भी दे रही है। नई Duster कंपनी के लिए एक अहम प्रोडक्ट है, जो भारत में उसकी वापसी की रणनीति को मजबूत बनाता है।

नई डस्टर में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड शामिल हैं। 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल 100 PS की पावर और 166 Nm का टॉर्क देता है और इसे 6 मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं 1.3L टर्बो इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

New Renault Duster (10)

वहीं Strong Hybrid E-Tech वर्जन में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh बैटरी दी गई है, जिससे शहर में लगभग 80% तक केवल इलेक्ट्रिक मोड पर ड्राइविंग संभव है।