नई मारुति सुजुकी सेलेरियो को साल 2021 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, पहले इसे दीवाली 2020 के आसपास भारत में लॉन्च किया जाना था
मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने भारत में नई जेनरेशन मारुति सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio ) की लॉन्च को स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि लॉन्च को स्थगित करने का मुख्य कारण सप्लायर की तरफ से की गई देरी है। इसलिए इसे अब अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसके पहले यह दीवाली 2020 के आसपास लॉन्च होनी थी।
बता दें कि नई मारुति सुजुकी सेलेरियो को नया अपडेट मिल रहा है और ये केवल एक फेसलिफ्ट नहीं है, बल्कि ब्रांड की वर्तमान डिज़ाइन लेंग्वैंज के अनुरूप एक नए स्टाइल और लुक के साथ भी होगा। कार के इंटीरियर में भी कई अपडेट किए जाएंगे। सेलेरियो के केबिन को एक नया लेआउट मिलने की उम्मीद है, जबकि टॉप वेरिएंट को स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी नई सुविधाएँ भी मिल सकती है।
नई सेलेरियो के लिए भी मारूति सुजुकी वर्तमान जनरेशन वैगन आर की तरह ही ‘हार्टेक्ट’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी और हमें उम्मीद है कि जब नई कार पहले की तुलना में ज्यादा बड़ी होगी। इस तरह कार में लंबा व्हीलबेस और वाइडर केबिन होगा। हालांकि लॉन्च को लेकर अभी कोई विवरण उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन हम मानकर चल सकते हैं कि इसे अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा।

इसके पहले कई बार कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके बूट और रिवाइजड बम्पर में दोनों छोर पर रिफ्लेक्टर का पता चला है। रियर विंडशील्ड भी ज्यादा कठोर हो सकती है और आगामी सेलेरियो की व्यापकता चौड़ाई और रूफ इंटिग्रेटेड स्पॉइलर में संभावित वृद्धि का संकेत देती है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है, जैसे कि वैगन आर के साथ किया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि पहले की तरह 68hp वाला 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ 83hp वाला 1.2-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन मिलेगा। गियरबॉक्स विकल्प में यह कार 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑटोमेटिक दोनों के साथ जारी रखने की संभावना है।

भारत में लॉन्च होने के बाद नई मारुति सुजुकी सेलेरियो, टाटा टियागो (Tata Tiago) और हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro) जैसी हैचबैक सेगमेंट से मुकाबला करना जारी रखेगा, जबकि ज्यादा पावरफुल इंजन से लैस सेलेरियो हुंडई ग्रैंड i10 (Hyundai Grand i10) जैसे मॉडलों के भी मुकाबले होगी।