नई Kia Seltos भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 10.99 लाख से शुरू

नई जनरेशन Kia Seltos को अंदर और बाहर बड़े बदलावों के साथ पेश किया गया है, हालांकि पॉवरट्रेन विकल्प पहले की तरह ही हैं

किआ इंडिया ने आधिकारिक तौर पर नई जनरेशन सेल्टोस की कीमतों का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये तक जाती है। इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित किआ प्लांट में शुरू हो चुका है। यह एसयूवी ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो पहले से ज्यादा मजबूत स्ट्रक्चर और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देती है।

इस नए प्लेटफॉर्म की वजह से सुरक्षा स्तर भी पहले से बेहतर हुआ है। सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग, एबीएस, हिल-स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट्स में 21 ऑटोनॉमस फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS भी मिलता है।

डिजाइन की बात करें तो नई सेल्टोस में किआ की ‘Opposites United’ डिजाइन फिलॉसफी अपनाई गई है। 4,460 मिमी लंबाई, ज्यादा चौड़ा स्टांस और लंबा व्हीलबेस इसे बेहतर रोड प्रेजेंस और ज्यादा केबिन स्पेस देता है। इसमें डिजिटल टाइगर फेस, सेगमेंट-फर्स्ट ऑटोमैटिक फ्लश डोर हैंडल्स, आइस क्यूब एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनकी प्रेरणा ग्लोबल टेल्यूराइड से ली गई है।

Powertrain

Trim Line-up

Price (Rs.)

Smartstream G1.5 6MT

HTE

10,99,000

HTE (O)

12,09,000

HTK

13,09,000

HTK (O)

14,19,000

HTX

15,59,000

HTX (A)

16,69,000

Smartstream G1.5 IVT

HTK

13,39,000

HTK (O)

14,39,000

HTX

15,49,000

HTX (A)

16,89,000

GTX

17,99,000

GTX (A)

18,39,000

X-Line (A)

19,49,000

Smartstream G1.5 T-GDi 7DCT

HTX

16,29,000

HTX (A)

17,69,000

GTX

18,79,000

GTX (A)

19,19,000

X-Line (A)

19,99,000

1.5L CRDi VGT 6MT

HTE

12,59,000

HTE (O)

13,69,000

HTK

14,69,000

HTK (O)

15,79,000

HTX

17,19,000

HTX (A)

18,29,000

1.5L CRDi VGT 6AT

HTK

14,99,000

HTK (O)

15,99,000

HTX

17,09,000

HTX (A)

18,49,000

GTX

19,59,000

GTX (A)

19,79,000

X-Line (A)

19,99,000

New Kia Seltos (4)

केबिन के अंदर किआ ने टेक्नोलॉजी और प्रीमियम क्वालिटी के मामले में बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। इसमें सेगमेंट-लीडिंग 75.18 सेमी का पैनोरैमिक डिस्प्ले मिलता है, जिसमें इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले एक साथ जुड़े हैं। इसके साथ प्रीमियम बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले सपोर्ट भी दिया गया है।

वेरिएंट के अनुसार इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरैमिक सनरूफ, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ मेमोरी फंक्शन, रिलैक्सेशन मोड और वेलकम रिट्रैक्ट फीचर मिलते हैं। इंजन ऑप्शंस पहले की तरह तीन हैं, जिनमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर CRDi डीजल इंजन शामिल हैं।

New Kia Seltos (5)

ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल, iMT, IVT, DCT और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल हैं। नई सेल्टोस को चार मुख्य ट्रिम्स HTE, HTK, HTX और GTX/X-Line में पेश किया गया है, जिनके साथ अलग-अलग ऑप्शन पैक भी दिए गए हैं, जो सुविधा, प्रीमियम फीचर्स, ADAS और स्पोर्टी डिजाइन को और बेहतर बनाते हैं।