नई Hyundai Verna में अपडेटेड एक्सटीरियर के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने आज भारतीय बाजार में नई वेर्ना सेडान को लॉन्च कर दिया है और इसकी शुरुवाती कीमत 10,98,400 रुपये रखी गई है। वहीं टॉप मॉडल की कीमत 18,25,400 रुपये रखी गई है। नए डिजाइन और दमदार तकनीक के साथ तैयार की गई यह प्रीमियम सेडान अब पहले से ज्यादा आधुनिक और आकर्षक बन गई है।
नई हुंडई Verna का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा शार्प, बोल्ड और डायनामिक बनाया गया है। मुख्य एक्सटीरियर अपडेट में ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, नया बोल्ड फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन, R16 डायमंड कट अलॉय व्हील शामिल हैं। यह सेडान सेगमेंट में सबसे लंबा व्हीलबेस (2670 मिमी), सबसे ज्यादा चौड़ाई (1765 मिमी) और 4565 मिमी लंबाई के साथ बेहतर केबिन स्पेस और आराम प्रदान करती है। नई Verna का केबिन आधुनिक डिजाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का शानदार मिश्रण है।
मुख्य इंटीरियर फीचर्स में D-Cut स्टीयरिंग व्हील, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सेगमेंट में पहली बार ड्राइवर मेमोरी सीट, 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल पैसेंजर सीट, पैसेंजर सीट इलेक्ट्रिक वॉक-इन डिवाइस, रियर विंडो सनशेड, एंबिएंट लाइटिंग, रियर AC वेंट, Type-C USB पोर्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और रियर आर्मरेस्ट जैसे कई फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें 528 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मीलता है।
| Engine/Transmission | Varinat | Price |
|---|---|---|
| 1.5L MPi पेट्रोल (6 MT) | HX2 | 10,98,400 |
| 1.5L MPi पेट्रोल (6 MT) | HX4 | 12,25,400 |
| 1.5L MPi पेट्रोल (6 MT) | HX6 | 13,19,400 |
| 1.5L MPi पेट्रोल (6 MT) | HX6+ | 13,81,400 |
| 1.5L MPi पेट्रोल (6 MT) | HX8 | 14,88,400 |
| 1.5L MPi पेट्रोल (IVT) | HX6 | 14,40,400 |
| 1.5L MPi पेट्रोल (IVT) | HX6+ | 15,02,400 |
| 1.5L MPi पेट्रोल (IVT) | HX8 | 16,09,400 |
| 1.5L MPi पेट्रोल (IVT) | HX10 | 17,15,400 |
| 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल (6 MT) | HX8 | 16,28,400 |
| 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल (7 DCT) | HX8 | 17,62,400 |
| 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल (7 DCT) | HX10 | 18,25,400 |

नई हुंडई Verna में स्मार्ट और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का शानदार पैकेज दिया गया है। इसमें 10.25-इंच + 10.25-इंच का ड्यूल इंटीग्रेटेड स्क्रीन सेटअप, इलेक्ट्रिक सनरूफ, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले मिलता है। इसके अलावा इसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, 350 से अधिक वॉयस कमांड और मल्टी-लैंग्वेज UI सपोर्ट भी मिलता है।
नई हुंडई Verna दो पेट्रोल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जिनमे 1.5L MPi पेट्रोल इंजन (6-स्पीड मैनुअल और IVT गियरबॉक्स) और 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन (6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT) शामिल है। टर्बो इंजन 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क देता है, जो इसे सेगमेंट की सबसे पावरफुल सेडान बनाता है।

इसके अलावा इसमें पैडल शिफ्टर्स, ड्राइव मोड (Normal, Eco, Sport), Idle Stop & Go सिस्टम, 75 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। मुख्य सेफ्टी फीचर्स में Hyundai SmartSense Level-2 ADAS, 7 एयरबैग (सेगमेंट फर्स्ट), बिल्ट-इन डैशकैम, रेन सेंसिंग वाइपर शामिल हैं।
वहीं स्टैंडर्ड फीचर्स में 6 एयरबैग, ABS और EBD, ESC और VSM, हिल स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। नई हुंडई Verna को Classy Blue (नया), Titan Grey Matte (नया), Starry Night, Titanium Black, Titan Grey, Atlas White, Atlas White के साथ Black Roof (डुअल टोन) के साथ 7 रंगो में ख़रीदा जा सकता है।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO Tarun Garg ने कहा कि “नई Hyundai Verna सिर्फ एक साधारण अपडेट नहीं है, बल्कि यह कंपनी की सोच और गुणवत्ता को दिखाती है। उन्होंने बताया कि हुंडई हमेशा बेहतर इंजीनियरिंग और शानदार ड्राइविंग अनुभव देने पर ध्यान देती है। नई Verna खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो प्रीमियम फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली कार चाहते हैं।”