
नई Hyundai Venue में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ट्रैक्शन मोड्स और ड्राइव मोड्स भी मिलते हैं
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) जल्द ही बिल्कुल नई हुंडई वेन्यू लॉन्च करने वाली है, जो भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट को एक नई पहचान देगी। इसे इस तरह बनाया गया है कि यह बेहतरीन परफॉर्मेंस और अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ शानदार ड्राइविंग अनुभव दे सके। नई हुंडई वेन्यू को भारत में 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा और इसके लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।
बिल्कुल नई हुंडई वेन्यू के बारे में बात करते हुए, हुंडई मोटर इंडिया के डायरेक्टर और COO श्री तरुण गर्ग ने कहा “यह कार रोमांचक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए बनाई गई है। इसमें नए पावरट्रेन विकल्प, एडवांस ड्राइव और ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स और स्पोर्टी पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नई वेन्यू शहर की भीड़-भाड़ हो या फिर घुमावदार गाँव की सड़कें, हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन देगी। यह हुंडई की लगातार नई तकनीक लाने की सोच और हर सफर को मज़ेदार बनाने के वादे को दिखाती है। उनका कहना है कि नई हुंडई वेन्यू न सिर्फ ग्राहकों की उम्मीदों को पूरा करेगी बल्कि भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नए मानक भी स्थापित करेगी”।
इसमें पावरफुल और भरोसेमंद इंजनों के विकल्प दिए गए हैं। चाहे आप शहर में ड्राइव करें या लंबी हाईवे यात्रा पर निकलें, नई वेन्यू हर जगह शानदार परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज देती है। इसमें अलग-अलग तरह के ड्राइवरों के हिसाब से कई पावरट्रेन विकल्प उपलब्ध हैं। इसमें 1.2 लीटर MPi पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 पीएस की पावर और 114.7 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है और यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

इसके अलावा 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड और 1.5 लीटर डीजल इंजन भी उपलब्ध है। टर्बोचार्ज्ड इंजन 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल और उन्नत 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन, आइडल स्टॉप एंड गो (आईएसजी) के साथ जोड़ा गया है। डीजल इंजन 116 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
बिल्कुल नई हुंडई वेन्यू में एडवांस ड्राइव कंट्रोल और हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं, जो अलग-अलग सड़कों पर ड्राइविंग को मज़ेदार बना देते हैं। चाहे सड़क कैसी भी हो, यह SUV अच्छी पकड़ और कंट्रोल देती है। इसमें दिए गए खास ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्राइव मोड्स की वजह से ड्राइवर हर हालत में गाड़ी को आसानी से नियंत्रित कर सकता है।

बिल्कुल नई हुंडई वेन्यू में रेत, कीचड़ और बर्फ जैसे अलग-अलग रास्तों के लिए खास ट्रैक्शन कंट्रोल मोड दिए गए हैं, जिससे गाड़ी हर परिस्थिति में अच्छी पकड़ और स्थिरता बनाए रखती है। इसके साथ इको, नॉर्मल और स्पोर्ट ड्राइव मोड भी मिलते हैं।ड्राइव को और मज़ेदार बनाने के लिए इसमें पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं।