Home Uncategorized नया जनरेशन Toyota Hilux भारतीय बाजार में 28 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

नया जनरेशन Toyota Hilux भारतीय बाजार में 28 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

0
नया जनरेशन Toyota Hilux भारतीय बाजार में 28 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

नई Toyota Hilux जल्द ही भारत में लॉन्च होगी और इसे अंदर और बाहर कई बड़े बदलावों के साथ लाया जाएगा और यह अपडेटेड IMV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी

डीलर से मिली जानकारी के अनुसार नई टोयोटा Hilux को भारत में 28 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जाएगा। नई Hilux में अंदर और बाहर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट डिजाइन को पूरी तरह नया रूप दिया गया है, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा चौड़ा और आधुनिक दिखाई देता है। पतली LED लाइट्स, बीच में ब्लैक पैनल और बड़ा Toyota लोगो इसे पहले से कहीं ज्यादा दमदार लुक देते हैं।

नई Hilux में बड़े और चौकोर व्हील आर्च, ऊंची बॉडी लाइन और ज्यादा दमदार डिजाइन देखने को मिलेगा। यह पिकअप पहले की तरह IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बना होगा, लेकिन इसके सस्पेंशन और अन्य हिस्सों में सुधार किए गए हैं। इससे सड़क पर चलाने का अनुभव बेहतर होगा और खराब रास्तों व ऑफ-रोडिंग में भी यह पहले से ज्यादा सक्षम होगी।

यह पिकअप लगभग 1 टन तक का सामान ढोने और 3.5 टन तक टोइंग करने में सक्षम होगा। इसके अलावा 700 मिमी तक पानी में चलने की क्षमता और अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे कठिन रास्तों पर भी मजबूत बनाते हैं। वैश्विक बाजारों में नई Hilux को 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है, जिसमें कुछ वेरिएंट्स में 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है।

New Toyota Hilux (4)

यह इंजन 204 पीएस की पावर और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। केबिन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नई Hilux में बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जबकि डैशबोर्ड का डिजाइन नई Land Cruiser से प्रेरित होगा।

इसके अलावा वायरलेस Android ऑटो और एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Hilux का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन भी उपलब्ध है, जिसमें 59.2 kWh बैटरी पैक और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलते हैं। हालांकि, फिलहाल इसके भारत आने की संभावना कम मानी जा रही है।

New Toyota Hilux (3)

नई Hilux की लंबाई 5,320 मिमी, व्हीलबेस 3,085 मिमी, चौड़ाई 1,885 मिमी और ऊंचाई 1,815 मिमी होगी। वहीं, टोयोटा भविष्य में मारुति सुजुकी YMC पर आधारित एक नई इलेक्ट्रिक MPV भी ला सकती है। इसके अलावा अगली पीढ़ी की Fortuner की भी वैश्विक स्तर पर टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और इसके अगले साल भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।