भारत में अगले महीने लॉन्च होगी नई जेनरेशन स्कोडा ऑक्टेविया

नई जेनरेशन स्कोडा ऑक्टेविया को 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो कि 190 एचपी की पावर उत्पन करने में सक्षम है

नवम्बर 2019 में चौथे जेनरेशन की स्कोडा ऑक्टेविया से पर्दा हटा था और अब नई जेनरेशन मॉडल जल्द ही भारत में दस्तक देने जा रही है, जिसकी पूष्टि कुछ महीनें पहले स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डाइरेक्टर जैक हॉलिस ने की थी। हालांकि इस कार को भारत में अप्रैल 2021 में ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन देश में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

अब एक बार फिर से जैक हॉलिस ने इस बात की पूष्टि की है कि नई जेनरेशन ऑक्टेविया को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने ट्विटर पर एक सवाल के जवाब में लिखा है कि अब हम नई ऑक्टेविया को अगले महीने लॉन्च करेंगे। यहाँ ध्यान दिया जाना चाहिए कि कंपनी ने पहले ही महाराष्ट्र के औरंगाबाद प्लांट में इस का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

नई जेनरेशन स्कोडा ऑक्टेविया के डिजाइन की बात करें तो इसे एक्सटेरियर में ब्लैक स्लैट्स के साथ क्रोम बटरफ्लाई फ्रंट ग्रिल और इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ स्लीक एलईडी हेडलैंप मिलते हैं। ब्लैक बेजल्स के साथ इसके फ्रंट बम्पर को भी अपग्रेड किया गया है। कार के अन्य डिजाइन हाइलाइट्स में नए डिजाइन वाले 17-इंच के अलॉय व्हील्स, नया टेलगेट स्ट्रक्चर, रिडिजाइन किए गए एलईडी टेल लैंप आदि हैं।New-Gen-Skoda-Octavia-2.jpg

नई जेनरेशन स्कोडा ऑक्टेविया को ब्रांड के फ्लेक्सिबल MQB आर्किटेक्चर पर विकसित किया गया है, जो कि अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में बड़ी है, जबकि फीचर्स के रूप में ऑक्टेविया को 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का  डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की पूरी संभावना है।

इसकी कीमत लगभग 18.5 लाख रूपए से 24.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रूपए तक हो सकती है। स्कोडा के पास कुशाक मिड-साइज़ एसयूवी, कोडिएक का पेट्रोल संस्करण और पाइपलाइन में नई रैपिड की जगह लेने वाली सेडान है।

पावर देने के लिए 2021 स्कोडा ऑक्टेविया को 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो कि 190 एचपी की पावर उत्पन करने में सक्षम है। इस यूनिट को स्टैंडर्ड के रूप में सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। भारत में नई स्कोडा ऑक्टेविया का मुकाबला हुंडई एलांट्रा से होगा।